पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वालों पर एक्शन की तैयारी में दिल्ली पुलिस, कई X हैंडल्स और News portals को भेजे नोटिस
नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस, PM के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों पर एक्शन की तैयारी में है। दिल्ली में Student Protest के दौरान Prime Minister Modi और Force के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ Delhi Police Action में है। पुलिस ने ऐसे X हैंडल्स को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी है जो इन्हें शेयर कर रहे थे।
Delhi Police की IFSO यूनिट जो दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अंडर में आती है, उसने देश के Prime Minister Narendra Modi के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल और इन Video को सर्कुलेट करने के मामले में FIR नंबर 173/26 सेक्शन BNS 351(3)/353(2)/356(2) के तहत FIR दर्ज की है। इसमें जिन X और इंस्टाग्राम हैंडल्स से ये VIDEO सर्कुलेट किए गए, उनसे वीडियो डिलीट करने और ये Video कहां से आए, इसमें कौन है, इसकी जानकारी मांगी गई है।
पुलिस ने कुछ X हैंडल्स और News portals को भेजा नोटिस: इसमें कुछ News portals और अलग-अलग X हैंल्डस को भी Notice भेजा गया है। FIR दर्ज होने के बाद ही इन लोगों को Notice भेजकर जानकारी मांगी गई है। Delhi Police ने कुछ X हैंडल्स जिसमें लोगों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया उन लोगों को नोटिस जारी किया है। उनसे जानकारी शेयर करने के लिए कहा गया है। इसमें कुछ News portals भी शामिल हैं।
Prime Minister और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने पर एक्शन: इन लोगों ने X पर पोस्ट किए थे जिसमें कुछ लोग Prime Minister और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे। इसको लेकर जानकारी मांगी गई है। इसमें वो लड़की भी शामिल है जो Prime Minister को बहुत ज्यादा अपशब्द कह रही थी। इससे पहले, संवैधानिक प्रमुखों के खिलाफ अपमानजनक और मानहानिकारक कंटेंट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 'X' को भी पत्र लिखा और पूरी जानकारी मांगी है।
Student Protest के दौरान दिए गए विवादित बयान: गौरतलब है, Delhi के Jantar Mantar पर चल रहा स्टूडेंट्स का प्रोटेस्ट हाल ही में 25 जुलाई को खत्म हुआ है। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान, PM MODI और फोर्स के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल वाले Video सामने आए थे। इन वीडियोज के सर्कुलेशन, वह वीडियोज कहां से आए और उनमें कौन है, इसकी जानकारी जमा की जा रही है।
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद खत्म हो गया था प्रदर्शन: जान लें, कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से Dharmendra Pradhan के इस्तीफे के बाद Jantar Mantar पर स्टूडेंट्स का प्रदर्शन खत्म हो गया था। सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी की 3 मांगें मान ली थीं, उसके बाद प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर दिया गया था। CJP की तीन मांगें, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, खुदकुशी करने वाले स्टूडेंट्स के परिजनों को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और प्रदर्शनकारियों व आयोजकों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)