BRICS समिट ड्यूटी के दौरान हाथ में गन लेकर बनाई रील्स, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल सस्पेंड
नई दिल्ली: हाल ही में संपन्न हुए 18वें BRICS समिट के दौरान रूफटॉप स्नाइपर ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि ड्यूटी के दौरान ही उन्होंने हथियारों के साथ इंस्टाग्राम पर रील्स बना डालीं।
सस्पेंड किए गए कॉन्स्टेबल की पहचान दीपक बंगर के तौर पर हुई है, जो नॉर्थवेस्ट दिल्ली के फॉरेनर्स सेल में तैनात थे। समिट के दौरान विदेशी डेलिगेट्स जिन दो फाइव-स्टार होटलों में ठहरे थे, बंगर उनमें से एक की सुरक्षा में तैनात थे।
LMG लेकर बनाई रील, कैमरे के सामने ली एमिंग पोज़
वायरल हुए एक वीडियो में बंगर काली कैज़ुअल शर्ट पहने हाथ में लाइट मशीन गन (LMG) लिए नज़र आ रहे हैं। वीडियो में वह गन तानने जैसी मुद्रा बनाते दिखे, जबकि कैमरा रात के वक्त शहर के नज़ारे को कैप्चर कर रहा था। एक दूसरे वीडियो में बंगर ने अपनी जेब में रखी पिस्टल दिखाई, और गले में BRICS समिट का आईडी कार्ड भी साफ नज़र आ रहा था।
देखते ही देखते ये रील्स सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गईं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस को इसकी भनक लगी और तुरंत एक्शन लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, कॉन्स्टेबल बंगर को सस्पेंड करने के साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)