स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान 'छात्रों के हितों की रक्षा और....

Jul 23, 2026 - 13:19
Updated: 1 month ago
0 8
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान 'छात्रों के हितों की रक्षा और....
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा बयान 
  • 'छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता' : सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.' दिल्ली के जंतर -मंतर पर जारी CJP के आंदोलन पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए छात्रों के हितों की रक्षा और उनके भविष्य को सुरक्षित करने को लेकर अपना पहला बयान दिया है.

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर एक पोस्ट के जरिए ये बातें कहीं हैं. उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में छात्रों के हितों की रक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुरक्षित रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

CM रेखा गुप्ता आगे लिखा, 'पेपर लीक के मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट्स के गठन और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का यह निर्णय हर परिश्रमी छात्र के साथ न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. छात्रों के अधिकारों और उनके परिश्रम पर आघात करने वालों के विरुद्ध कानून पूरी कठोरता के साथ अपना कार्य करेगा.' 

मामला क्या है ?

गौर हो कि दिल्ली में 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी NEET पेपर लीक के मामले और धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे के लेकर आंदोलन कर रही है. ये आंदोलन 20 जुलाई को संसद मार्च के बाद उग्र हो गया, जिसमें कई छात्र और सुरक्षा बल घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर भी कई सवाल खड़े किए थे और आंदोलन पर उनकी चुप्पी को लेकर घेरा था. इसके अलावा जिस तरह से छात्रों पर पुलिस की लाठीचार्ज और कड़ी कार्रवाई हुई उसको लेकर भी दिल्ली सरकार कटघरे में है.

पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट के गठन का किया ऐलान

प्रदर्शन उग्र होने के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट को छात्रों को आश्वस्त किया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी हाल में पेपर लीक के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा और इस दिशा में उचित सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसपर ही रेखा गुप्ता का पहला बयान सामने आया है. हालांकि, इससे पहले एनडीए संसदीय दल की बैठक में भी पीएम मोदी ने पेपर लीक को घोर पाप करार दिया था और सख्त कार्रवाई की बात कही थी.  

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User