दिल्ली की हवा फिर जहरीली, चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता 400

Nov 10, 2026 - 11:10
Updated: 5 days ago
0 13
दिल्ली की हवा फिर जहरीली, चांदनी चौक में वायु गुणवत्ता 400
दिल्ली

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। दिवाली के बाद कुछ समय के लिए हवा की स्थिति में सुधार हुआ था, लेकिन अब प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया है। मंगलवार, 10 नवंबर 2026 की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकां कएक्यूआई 311 दर्ज किया गया। वहीं, चांदनी चौक में एक्यूआई 400 तक पहुंच गया। इसका मतलब है कि यहां हवा की स्थिति गंभीर स्तर पर है।

चांदनी चौक में सबसे ज्यादा प्रदूषण

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। चांदनी चौक में एक्यूआई 400 दर्ज किया गया। इसके अलावा पूसा में 398, एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ कॉम्प्लेक्स में 380 और सिरी फोर्ट में 375 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

जहांगीरपुरी से ज्यादा प्रदूषित रही जेएनयू और डीयू की हवा 

पिछले दो दिनों से जहांगीरपुरी में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ था। हालांकि, 10 नवंबर की सुबह यहां कुछ सुधार देखने को मिला और एक्यूआई 306 दर्ज किया गया।वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू  में एक्यूआई 368 और दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में 376 दर्ज किया गया। यानी इन दोनों जगहों पर हवा जहांगीरपुरी के मुकाबले ज्यादा प्रदूषित रही।

दिल्ली-एनसीआर में भी खराब हुई हवा

दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। इन शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक कई जगह 300 से 350 के पार दर्ज किया गया है।

बच्चों और बुजुर्गों को बरतनी होगी सावधानी

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और दमा या सांस की बीमारी से परेशान लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।प्रदूषण के इस स्तर पर बाहर निकलने से सांस लेने में परेशानी, खांसी, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए जरूरी होने पर ही बाहर निकलें और बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला मास्क पहनें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
सिरोही

( कंटेंट राइटर ) 2

Comments (0)

User