Noida Cyber ​​Crime: साइबर अपराधियों का आतंक, नोएडा में डॉक्टर से साइबर 20 लाख की ठगी, केस दर्ज

Oct 13, 2026 - 15:06
0 11
Noida Cyber ​​Crime: साइबर अपराधियों का आतंक, नोएडा में डॉक्टर से साइबर 20 लाख की ठगी, केस दर्ज
  • इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाया, पैसे लेकर संपर्क तोड़ा.
  • मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की,

Cyber ​​fraud in Noida: यूपी के नोएडा में साइबर अपराधियों ने 81 साल के डॉक्टर से इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये लौटाने का झांसा देकर 20 लाख 1 हजार 712 रुपये ठग लिए। ठगों ने डॉक्टर को उनकी पुरानी पॉलिसी की जानकारी देकर भरोसे में लिया। इसके बाद आठ दिन में 7 बार में रकम ट्रांसफर करा ली। पैसे मिलने के बाद ठगों ने संपर्क तोड़ लिया। मामले में साइबर थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-27 निवासी डॉक्टर रतिश चंद्र ने पुलिस को बताया कि ठगों ने पहले उनके वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज किया। बातचीत के दौरान उन्हें उनकी पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़ी कुछ जानकारी भी भेजी। इसके बाद पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये मिलने का ऑफर दिया।

फॉर्म भरवाकर की ठगी

डॉक्टर के मुताबिक, ठगों ने उन्हें कुछ प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा और एक फॉर्म भी भरवाया। इसके बाद पॉलिसी का पैसा दिलाने के नाम पर रकम जमा कराने लगे। शुरुआत में उनसे एक लाख रुपये लिए गए। फिर अलग-अलग प्रक्रिया का हवाला देकर लगातार पैसे ट्रांसफर कराए गए। डॉक्टर ने इस बारे में परिवार के किसी सदस्य को जानकारी नहीं दी और ठगों की बातों में आकर रकम भेजते रहे।

आठ दिन में 7 बार ट्रांसफर किए रुपये

डॉक्टर ने आठ दिन के अंदर 7 बार में कुल 20 लाख 1 हजार 712 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उन्हें एक करोड़ रुपये नहीं मिले। जब उन्होंने ठगों से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए, तो आरोपियों ने संपर्क तोड़ लिया।

मामले में साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

इसके बाद डॉक्टर ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर उन बैंक खातों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है, जिनमें रकम ट्रांसफर की गई थी।

यह खबर भी पढ़िए  : नोएडा में साइबर अपराधियों का आतंक: पांच लोगों से 56 लाख की ठगी, केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User