दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

Jul 20, 2026 - 14:20
0 6
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों पर दागे गए आंसू गैस के गोले
दिल्ली में सीजेपी का प्रदर्शन

- अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान की चल रही मीटिंग.

नई दिल्ली: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन उग्र हो गया है प्रदर्शनकारियों को संसद की ओर बढ़ने से रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं. लेकिन CJP के प्रदर्शनकारी किसी भी कीमत पर रुकने के लिए तैयार नहीं हैं। संसद के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ CJP का प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारी संसद की ओर बढ़ रहे हैं, जहां उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई है। इस उग्र प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर ये भी है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

आज CJP के प्रदर्शन के बीच एक बड़ी खबर ये भी आई कि कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने अपना अनशन खत्म कर दिया। सोनम वांगचुक पहले ही अपना अनशन खत्म करने के लिए कुछ शर्तें रख चुके हैं और अभी भी सफदरगंज हॉस्पिटल में एडमिट हैं। एक बड़ी खबर ये भी है कि CJP प्रवक्ता सौरभ दास ने दावा किया है कि सरकार ने उनके प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए बुलाया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User