मुख्यमंत्री योगी ने सोमेंद्र तोमर के पिता को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस
नॉकआउट न्यूज़, मेरठ। पूर्व सैनिकों के सम्मान में आयोजित समारोह में शामिल होने मेरठ पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के शास्त्रीनगर स्थित आवास पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय महेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोमेंद्र तोमर के पिता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने दिवंगत महेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मेरठ दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मेरठ कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह में प्रतिभाग किया और पूर्व सैनिकों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर स्थित डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पर पहुंचे

समारोह के बाद मुख्यमंत्री शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले स्वर्गीय महेंद्र सिंह तोमर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों के बीच बैठकर उनका हाल जाना और दुख की इस घड़ी में अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने राज्यमंत्री की माता धनपाली, पत्नी अंजली तोमर और पुत्र शिवांश व रुद्रांश तोमर से मुलाकात की। साथ ही उनकी चारों बहनों सुभाष, राजबाला, संतोष और गीता तथा बहनोई शीशपाल, सरदार सिंह, बीरपाल सिंह और धर्मेंद्र से भी भेंट की। इस दौरान भाई नरेंद्र, भाभी सरोज बाला और सास ओमवती सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। मुख्यमंत्री का आवास पर पहुंचना और परिवार के बीच समय बिताकर संवेदनाएं व्यक्त करना इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों के प्रति उनकी संवेदना का भावपूर्ण संदेश रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)