Haryana Accident News: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार ने चार लोगों को कुचला, दो की मौत

Sep 17, 2026 - 11:18
0 3
Haryana Accident News: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर कार ने चार लोगों को कुचला, दो की मौत

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार देर रात द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक कार ने चार लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। घायलों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. गुरुग्राम पुलिस ने गुरुवार को बताया कि न्यू पालम विहार में श्री राम चौक के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर करीब 2:30 बजे एक हादसा हुआ। दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सफेद कार ने एक्सप्रेसवे पर ग्रिल लगा रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। घायलों में से दो की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है।

फिलहाल, मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने पत्रकारों को बताया कि सभी लोग करनाल की तरफ जा रहे थे। ये लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे, जिन्हें एक कार ने टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान मोहम्मद अर्श और मोहम्मद जफर के रूप में हुई। मृतकों के एक रिश्तेदार ने बताया कि वह मेरठ के रहने वाले थे। यहां मेहनत मजदूरी करते थे। उन्होंने बताया कि बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि एक ग्रुप में फोटो शेयर हुए थे, जहां से हमने मृतकों की पहचान की। हमने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और घटना की जानकारी ली। उन्होंने हमें थाने में बुलाया था। जिस गाड़ी ने टक्कर मारी थी, पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User