देवी-देवताओं के अपमान बर्दाश्त नहीं; BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर किया पलटवार

Jul 05, 2026 - 18:02
0 15
देवी-देवताओं के अपमान बर्दाश्त नहीं; BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर किया पलटवार
BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन

 'हिंदू धर्म को कमजोर मत समझना': नितिन नवीन

लखनऊ: BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर पलटवार किया है. उन्होंने लखनऊ में कहा कि आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते. 

नितिन नवीन ने लखनऊ में एक कार्यक्रम में विपक्ष पर जमकर हमला किया.

BJP के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने रविवार (5 जुलाई) को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. नितिन नवीन ने इस दौरान विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हिंदू धर्म को कमजोर नहीं समझना चाहिए. उन्होंने राहुल और अखिलेश पर आरोप लगाया कि वे देवी-देवताओं के अपमान पर चुप रहते हैं.

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 'मैं राहुल गांधी, अखिलेश यादव और केजरीवाल से कहना चाहता हूं कि हिंदू धर्म को इतना कमजोर मत समझिएगा कि लोग आपके सांझे में आ जाएंगे, क्योंकि जब आपके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते  हैं, तो आप लोग मौन रहते हैं. सनातन का अपमान यूपी और देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. हमने विरासत को संजोया है, इसके लिए हमारे पुरखों ने कुर्बानियां तक दी हैं.'

अयोध्या-काशी का भाजपा अध्यक्ष ने किया जिक्र

उन्होंने कहा, 'आस्था के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग कभी आस्था की बात कर ही नहीं सकते, क्योंकि आज भाजपा के शासनकाल में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर काशी विश्वानाथ मंदिर तक विरासत की नई तस्वीर बनी है. वो लोग क्या बात करेंगे जिन्होंने रामसेवकों पर गोलियां चलवाने का काम किया, ऐसे लोग कभी आस्था की बात करने लायक नहीं हैं.'

भाजपा ने खत्म कर दिया भ्रष्टाचार: नितिन नवीन

नितिन नवीन ने कहा, 'आज मैं 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश की चर्चा भी जरूर करना चाहूंगा, जिस उत्तर प्रदेश ने केवल भ्रष्टाचार देखा हो, तुष्टिकरण और परिवारवाद की राजनीति देखी हो, आज भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने उस भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और माफियाराज को पूरी तरह समाप्त कर दिया है. यहां की विकास की नई तस्वीर को पूरी दुनिया देख रही है, क्योंकि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में लाने का काम किया है. आज यहां की महिलाएं निडर होकर कभी भी घर से निकल सकती हैं.'

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User