नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन 

Sep 25, 2026 - 15:54
0 10
नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद, हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भाजपा सांसद रवि किशन 
BJP MP Ravi Kishan

गोरखपुर। गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने 2027 में होने वाले चुनाव की तैयारियों और अखिलेश यादव की 'पीडीए' रथ यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी है।  

समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए रवि किशन ने कहा, "नोएडा से यूपी चुनाव का शंखनाद हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक साथ देखकर विरोधियों को कई रात नींद नहीं आएगी। भाजपा की यही शालीनता है कि हम सब लोग मिलकर चुनाव लड़ते हैं। हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी की जीत के लिए एक-एक सीट पर सब लोग मेहनत करेंगे।"

रवि किशन ने कहा, "दोनों नेता आज एक साथ मंच पर हैं। भाजपा के 'चाणक्य' गृह मंत्री अमित शाह और देश के सबसे प्रसिद्ध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संगम देखने लायक है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विरोधियों की क्या हालत होगी? दोनों विराट व्यक्तित्व को एक साथ मंच पर देखने के लिए सभी की निगाहें होंगी। पीएम मोदी, गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मंच पर देखने के लिए जनता उत्साहित है। जनता बोलती है कि तीनों एक साथ मंच पर आ जाएंगे तो 'गर्दा उड़' जाएगा। हम लोग 2017 का रिकॉर्ड तोड़ेंगे।"

अखिलेश यादव के 'पीडीए' रथ को लेकर भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "रथ कहीं से भी निकले, अब राहुल गांधी को भी बेचैनी हो रही होगी कि बचे-खुचे उनके वोट बैंक में भी समाजवादी पार्टी सेंध मार रही है क्या? लेकिन हमारी राजनीति यही है कि हम लोग कैसे पूर्वांचल की सभी सीटें जीतें, हमारी जो कमजोर सीटें हैं उस पर ज्यादा मेहनत करें। हम लोगों का ध्यान इस पर है। इनका रथ कहीं भी निकले और चाहे इनका रथ घूमकर पाकिस्तान चला जाए, हम लोगों को इससे कोई मतलब नहीं है।"

बता दें कि नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में शुक्रवार से उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े कारोबारी आयोजनों में शामिल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का आगाज हुआ है। पांच दिनों तक चलने वाले इस ट्रेड शो का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं ग्रेटर नोएडा पहुंचकर गृह मंत्री का स्वागत किया।'

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User