मध्य प्रदेश के दतिया में BJP के प्रचार वाहन को बनाया गया निशाना, बैनर फाड़े गए...

Jul 27, 2026 - 12:47
0 8
मध्य प्रदेश के दतिया में BJP के प्रचार वाहन को बनाया गया निशाना, बैनर फाड़े गए...

- मध्य प्रदेश के दतिया से बड़ी खबर, 
- बीजेपी के प्रचार वाहन पर हमला, फाड़े गए बैनर, खूब किया गया हंगामा.
- चंद्रशेखर आजाद की सभा से लौट रहे लोगों पर हंगामे के आरोप.

दतिया: Madhya Pradesh के दतिया में BJP के प्रचार वाहन पर हमले की चौंकाने वाली खबर सामने आई है और यहां अज्ञात लोगों ने BJP के प्रचार वाहन पर हमला किया है। आरोप है कि Azad Samaj Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की सभा से लौट रहे लोगों ने वाहन के बैनर फाड़े हैं। 

मामला Datia के जिगना थाना के उदगवां ग्राम का है। अज्ञात लोगों के विरुद्ध जिगना थाना में प्रकरण पंजीबद्ध हुआ है। आजाद समाज पार्टी के कार्यकताओं द्वारा ही भाजपा के प्रचार वाहन के पोस्टर फाड़े गए हैं, ऐसे आरोप हैं। पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के अज्ञात कार्यकताओं पर मामला दर्ज कर लिया है।

Datia (Madhya Pradesh) में विधानसभा उपचुनाव के कारण प्रचार अभियान चल रहा है। दरअसल, कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता अयोग्यता के चलते रद्द हो गई थी और उन्हें धोखाधड़ी के मामले में सजा मिलने के बाद सीट खाली हुई है।

उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को है और मतगणना 3 अगस्त 2026 को होगी।

यहां BJP से आशुतोष तिवारी प्रत्याशी हैं। नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। Congress से यहां घनश्याम सिंह उम्मीदवार हैं। इस सीट पर साल 2023 में नरोत्तम मिश्रा हार गए थे, इसलिए BJP हर हाल में ये सीट जीतना चाहती है, वहीं कांग्रेस अपनी जीत को बनाए रखना चाहती है।

टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा BJP के लिए चुनाव प्रचार कर रहे

टिकट कटने के बाद भी नरोत्तम मिश्रा BJP के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। BJP की तरफ से कई अन्य बड़े नाम जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM मोहन यादव भी प्रचार में लगे हैं। बूथ-लेवल कैंपेन, वाहन रैलियां और विकास कार्यों पर फोकस किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस मोहल्ला बैठकें, घर-घर संपर्क और संगठन मजबूत करने पर जोर दे रही है।

यह एक हाई-प्रोफाइल उपचुनाव हो गया है क्योंकि दोनों पार्टियों की साख दांव पर लगी है। नरोत्तम मिश्रा को साइडलाइन करके बीजेपी ने इस सीट पर बड़ा दांव खेला है, वहीं Congress के लिए भी सीट बचाना बड़ी चुनौती है। अब देखना ये होगा कि जनता किसे अपना विधायक चुनती है। चुनाव और उसके नतीजों का इंतजार जनता बेसब्री से कर रही है।

हाल ही में सीएम मोहन यादव ने नरोत्तम मिश्रा के साथ दतिया में रैली की थी और कहा था कि कांग्रेस को कोई और नहीं, उसके कर्म ले डूबे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User