Share Market News Update: शेयर बाजार में तेजी, Sensex 549 और Nifty 161 अंक उछला
Share Market News 27 July 2026: स्थानीय शेयर बाजारों ने सोमवार को तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की। हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में BSE Sensex 549.21 अंकों (0.72%) की जोरदार तेजी के साथ 76,608.98 अंकों पर खुला। वहीं दूसरी ओर, NSE के Nifty 50 इंडेक्स ने आज 160.95 अंकों (0.68%) की तेजी के साथ 23,928.40 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की। Middle East में Iran और America के बीच कम हुए तनाव के बीच जहां एक तरफ बाजार ने पॉजिटिव शुरुआत की है। तो वहीं दूसरी ओर, आज कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है।
सोमवार को Sensex की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। जबकि, Nifty 50 की 50 में से 46 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 4 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। Sensex की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी airline company indigo के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, दवा बनाने वाली कंपनी सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले।
Sensex की कंपनियों में शामिल इन्फोसिस के स्टॉक्स आज 2.17 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.17 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.69 प्रतिशत, टीसीएस 1.42 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.37 प्रतिशत, एनटीपीसी 1.28 प्रतिशत, एचसीएल टेक 1.28 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.25 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.99 प्रतिशत, एलएंडटी 0.99 प्रतिशत, आईटीसी 0.97 प्रतिशत, ट्रेंट 0.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले।
इनके अलावा, सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर 0.88 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.73 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.72 प्रतिशत, बीईएल 0.68 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, एटरनल 0.61 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.56 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.56 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.48 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.46 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.44 प्रतिशत, एसबीआई 0.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.37 प्रतिशत, टाइटन 0.28 प्रतिशत और पावर ग्रिड के शेयर 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले। जबकि भारती एयरटेल का शेयर आज 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ खुला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)