बिहार-गुजरात यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने भुज-बरौनी के बीच त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को दी मंजूरी

Sep 25, 2026 - 17:19
0 2
बिहार-गुजरात यात्रियों को बड़ी सौगात, रेलवे ने भुज-बरौनी के बीच त्रि-साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को दी मंजूरी
Amrit Bharat Express

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच नई त्रि-साप्ताहिक यानी सप्ताह में तीन दिन चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह ट्रेन 2,532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कई महत्वपूर्ण शहरों और स्टेशनों को जोड़ेगी।

कब चलेगी ट्रेन, क्या है टाइमिंग

नई सेवा के तहत ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होगी और बरौनी सुबह 4:05 बजे पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होगी और भुज दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी।

रेलवे के अनुसार, भुज से बरौनी जाने वाली ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी से भुज जाने वाली सेवा मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।

किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन

यात्रा के दौरान ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं।

रेलवे का कहना है कि यह नई सेवा देश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के बीच अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध कराएगी और गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के यात्रियों के लिए रेल संपर्क को बेहतर बनाएगी।

झांसी-आगरा एक्सप्रेस का मथुरा तक विस्तार

इसके अलावा, भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तार देने को भी मंजूरी दी है। इस फैसले से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विस्तार के बाद ट्रेन संख्या 11901 अब वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से मथुरा तक चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से झांसी के लिए अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी। इस विस्तार के साथ ट्रेन की कुल दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी।

रेलवे के अनुसार, विस्तारित मार्ग पर राजा की मंडी, रुनकता, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी वाणिज्यिक ठहराव दिया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

नई टाइमिंग — कब चलेगी झांसी-मथुरा ट्रेन

नई समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 11901 झांसी से शाम 4 बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी।

यात्रियों को होगा सीधा फायदा

भारतीय रेलवे का मानना है कि भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस और झांसी-मथुरा रेल सेवा विस्तार से न केवल यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि विभिन्न राज्यों और प्रमुख शहरों के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User