बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो आरोपियों को पकड़ा
- बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या से सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों पकड़ा.
बांग्लादेश: रंगपुर में हिंदू परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा है. जानिए पुलिस के अनुसार क्या हुआ और जांच में अब तक क्या सामने आया. बांग्लादेश के रंगपुर शहर में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
मामले में पुलिस ने दो युवकों 23 साल के सिद्धार्थ दास और 19 साल के मुग्धा दास को पकड़ा है, जो रंगपुर के माचुआपारा इलाके के रहते हैं. दोनों पर हत्या करने का आरोप है. शुरुआती जांच में पता चला कि हत्या के बाद आरोपी कई घंटे तक घर के अंदर ही रहे. उन्होंने वहां खाना खाया, नहाया और याबा नाम का ड्रग्स लिया. मरने वालों में रिटायर्ड शिक्षक गणपति चक्रवर्ती (65), पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती (50), बेटी अगामी चक्रवर्ती प्रार्थी (23) और बेटे प्रियम चक्रवर्ती (12) थे.
पुलिस के मुताबिक, परिवार की हत्या गुरुवार (20 अगस्त 2026) की रात को हुई थी. हालांकि, डेड बॉडी शनिवार (22 अगस्त 2026) की देर रात घर से मिले. घर का मैन गेट बंद था. रिश्तेदारों ने परिवार के लोगों से संपर्क नहीं होने के बाद पुलिस को जानकारी दी थी.
रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल मबूद के अनुसार आरोपी पड़ोस की एक इमारत से गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे. आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे. वहां मौजूद लोगों के बारे में पूछा. पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहचान सामने आने के डर से गमछे से उनका गला दबा दिया. इसके बाद उनकी पत्नी प्रीतिलता भी ऊपर पहुंचीं. पुलिस के मुताबिक, सीढ़ियों के पास उनकी भी हत्या कर दी गई. परिवार की बेटी और 12 साल के बेटे की भी जान चली गई. बेटे प्रियम का शव घर के अंदर बिस्तर के नीचे मिला.
पुलिस के अनुसार, हत्या करने के बाद आरोपी तुरंत वहां से नहीं निकले. वे रातभर घर के अंदर रहे. पुलिस का दावा है कि उन्होंने घर में नहाया और खाने की मेज पर रखे खजूर खाए. पुलिस को यह भी शक है कि आरोपियों ने परिवार के मोबाइल फोन से अपनी पहचान से जुड़े निशान मिटाने की कोशिश की. इसके लिए मोबाइल फोन को वॉशिंग पाउडर मिले पानी में रखा गया था.
पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने से पहले आरोपियों ने सामान बिखेरा और घर में तोड़फोड़ की. ऐसा इसलिए किया गया ताकि घटना को लूट की शक्ल दी जा सके. जांच के दौरान पुलिस को सोने के कुछ गहनों के बारे में भी जानकारी मिली. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने ये गहने घर के पास एक मंदिर के पीछे सुनसान जगह पर छिपा दिए थे. उनकी जानकारी के आधार पर गहने बरामद किए गए हैं.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)