'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा

Oct 05, 2026 - 13:41
0 2
'खतरों के खिलाड़ी 15' जीते अविनाश मिश्रा
Khatron Ke Khiladi 15

मुंबई। अभिनेता अविनाश मिश्रा ने 'खतरों के खिलाड़ी-15' की ट्रॉफी अपने नाम की। सोमवार को अभिनेत्री ईशा सिंह ने अविनाश को बधाई दी। 

ईशा सिंह की इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुशी जाहिर करते हुए

ईशा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अविनाश के साथ तस्वीर शेयर की। इसमें ईशा अपने हाथ में ट्रॉफी लिए हैं और अविनाश उनके साथ नजर आ रहे हैं। ईशा ने ट्रॉफी मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "शायद भगवान का प्लान वाकई कुछ बड़ा था, विनर पर बहुत गर्व है, बस अभी रो रही हूं!"

ईशा ने स्टोरीज सेक्शन पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे और अविनाश साथ में डांस कर रहे हैं। अभिनेत्री ने लिखा, "ट्रॉफी आ गई घर! कुछ जीतें बहुत पर्सनल होती हैं।"

उन्होंने बिग बॉस के दिनों को याद किया जब अविनाश ने उनसे कहा था कि उन्हें कभी कोई अवॉर्ड नहीं मिला और दो साल बाद उन्हें विनर की ट्रॉफी थामे देखना बेहद खास एहसास था। अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे आज भी याद है, जब बिग बॉस के घर में अविनाश ने मुझे बताया था कि उसने कभी कोई अवॉर्ड नहीं जाता है। किसे पता था कि दो साल बाद वह विनर की ट्रॉफी थामे होगा। अविनाश, तुम्हारे लिए मैं बहुत, बहुत खुश हूं।"

'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर अविनाश मिश्रा को ट्रॉफी मिलने के दौरान अभिनेत्री ईशा सिंह काफी भावुक हो गई थीं और खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' के बाद अपनी गहरी दोस्ती और शानदार केमिस्ट्री के कारण चर्चा में आए हैं। शो के दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी, जिसके बाद से ही उनके डेटिंग की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं।

अप्रैल 2026 में दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें ईशा की उंगली में अंगूठी और अविनाश का हाथ नजर आया था, जिससे उनकी सगाई के कयास लगाए गए थे। हालांकि, दोनों ने हमेशा खुद को केवल अच्छा दोस्त बताया है और इन अफवाहों या रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User