Vishwa Adivasi Diwas 2026: '75 सालों में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ'; अरविंद केजरीवाल का केंद्र और विपक्षी दलों पर तीखा हमला

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 'विश्व आदिवासी दिवस' के अवसर पर देश के आदिवासी समाज को शुभकामनाएं दीं और पूर्ववर्ती व सत्तारूढ़ सरकारों पर तीखा हमला बोला। एक वीडियो संदेश जारी करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पिछले 75 सालों में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ है और उनके जल, जंगल व जमीन जैसे प्राकृतिक संसाधनों को छीनकर बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया गया। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी आदिवासियों के हक के लिए सड़क से लेकर जेल तक लड़ाई लड़ रही है।

Aug 09, 2026 - 12:23
0 1
Vishwa Adivasi Diwas 2026: '75 सालों में सबसे ज्यादा अन्याय आदिवासी समाज के साथ हुआ'; अरविंद केजरीवाल का केंद्र और विपक्षी दलों पर तीखा हमला
Arvind Kejriwal On Vishwa Adivasi Diwas; Slams Oppn Over Tribal Rights

नई दिल्ली। दुनियाभर के आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना, उनकी संस्कृति, भाषा और परंपराओं का सम्मान करने के लिए हर वर्ष 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। रविवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई दी। 

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट कर लिखा, "विश्व आदिवासी दिवस की पूरे आदिवासी समाज को बहुत-बहुत बधाई। देश में आदिवासी समाज के साथ ही सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। दूसरी पार्टियों द्वारा आपके जल, जंगल और जमीन पर डाका डाला गया। केवल आम आदमी पार्टी ही आपके अधिकारों के लिए लड़ रही है। आज चैतर वसावा जेल में हैं, क्योंकि वे आपकी आवाज उठा रहे थे। उनके जल्द बाहर आने के लिए प्रार्थना करें।"

सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले 75 वर्षों में अदिवासी समाज के साथ सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। 75 वर्षों की देश की तरक्की हुई और बाकी सभी समाज के लोगों की तरक्की हुई, लेकिन आदिवासी समाज पीछे रह गया। आदिवासी समाज को जानबूझकर पीछे रखा गया। आदिवासी समाज के संसाधनों पर डाका डाला गया।"

केजरीवाल ने कहा, "जल, जंगल और जमीन आदिवासी समाज का पैदाइशी अधिकार है, लेकिन समाज से छीन कर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया गया, क्योंकि बाकी पार्टियों के नेता भ्रष्टाचारी थे। आम आदमी पार्टी आपके (आदिवासी समाज) अधिकारों के लिए लड़ रही है। इसके लिए कितनी बार हमारे नेता जेल गए। आज चैतर वसावा जेल में हैं, क्योंकि वे आपकी आवाज उठा रहे थे। उनके जल्द बाहर आने के लिए प्रार्थना करें।"

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट किया गया, "आज पूरे देश में आदिवासी समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई पूरी ईमानदारी से सिर्फ आम आदमी पार्टी लड़ रही है। जल, जंगल और जमीन के साथ आदिवासी समाज की आवाज उठाने वाले गुजरात के आप विधायक चैतर वसावा को भाजपा ने फर्जी केस में जेल में डलवा दिया, लेकिन आप आदिवासी समाज के हक की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। विश्व आदिवासी दिवस पर समस्त आदिवासी समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"

 इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User