52 साल की शादी में जया को अमिताभ बच्चन ने आज तक नहीं बनाकर पिलाई चाय; केबीसी के मंच पर बिग बी ने खोला मजेदार राज, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपने लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (KBC) के मंच पर अक्सर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और परिवार से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते रहते हैं। शो के एक हालिया एपिसोड के दौरान हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट से घरेलू कामकाज और खाना बनाने पर बातचीत करते हुए बिग बी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़ा एक बेहद मजेदार खुलासा किया। जानिए केबीसी के मंच पर अमिताभ बच्चन द्वारा साझा किए गए इस मजेदार किस्से और जया बच्चन के साथ उनके खूबसूरत रिश्ते की पूरी विस्तृत रिपोर्ट।

Sep 01, 2026 - 14:41
0 3
52 साल की शादी में जया को अमिताभ बच्चन ने आज तक नहीं बनाकर पिलाई चाय; केबीसी के मंच पर बिग बी ने खोला मजेदार राज, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

मुंबई। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी को 52 साल बीत चुके हैं, लेकिन दोनों की कहानी आज भी लोगों की दिलचस्पी का हिस्सा बनी हुई है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और पर्दे पर भी उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया। बिग बी ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए आज तक एक कप चाय तक नहीं बनाई है। 

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट पद्मिनी ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि क्या उन्होंने कभी अपनी पत्नी जया बच्चन के लिए चाय बनाई है। इस सवाल पर अमिताभ ने कहा कि उन्होंने कभी जया के लिए चाय नहीं बनाई। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह खुद चाय नहीं पीते और उन्हें चाय बनाना भी नहीं आता।

अमिताभ ने कहा, ''देवी जी, देखिए, जो इंसान चाय नहीं पीता है, वो कैसे बनाएगा। हमने अक्सर देखा है कि पत्नी जी चाय इतना नहीं पीती हैं। पीती हैं, लेकिन कितना पीती हैं, हमें नहीं पता। और जो भी पीती हैं, वो हम बनाकर नहीं देते और हमें चाय बनाना नहीं आता।''

बिग बी ने कहा, ''आजकल चाय बनाने के लिए एक पोटली आती है, जिसके साथ धागा लगा होता है। उसे गर्म पानी में डालने से चाय बन जाती है, लेकिन मैंने कभी उसका इस्तेमाल भी नहीं किया। अब मैं असली चाय बनाना सीख रहा हूं, ताकि अगर कभी पत्नी जी का चाय पीने का मन हुआ तो मैं उनके लिए चाय बना सकूं।''

बात करें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी की, तो जया उस समय एक जानी-पहचानी अभिनेत्री थीं, जबकि अमिताभ अपने करियर में जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों की मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। जया अमिताभ के शांत स्वभाव और उनकी शख्सियत से काफी प्रभावित थीं।

दोनों ने साथ में 'गुड्डी', 'एक नजर', 'जंजीर', 'अभिमान', 'चुपके चुपके' और 'शोले' जैसी फिल्मों में काम किया। खासकर 'जंजीर' से जुड़ा किस्सा उनकी शादी से भी जुड़ा बताया जाता है। फिल्म को मिली सफलता के बाद दोनों ने दोस्तों के साथ विदेश घूमने का प्लान बनाया था। इसी दौरान उनके परिवारों ने उनसे शादी करने के लिए कहा और दोनों ने 3 जून 1973 को शादी कर ली।

शादी के बाद अमिताभ और जया ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया की नजरों से दूर रखा। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटी श्वेता बच्चन और बेटा अभिषेक बच्चन। समय के साथ अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में शामिल हो गए, वहीं जया ने भी फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User