America ने भारत समेत 60 देशों को दिया Tariff का झटका
- अमेरिका ने भारत पर भी लगाया 10% एडिशनल टैक्स
अमेरिका: America ने भारत समेत 60 देशों के सामान पर 10 प्रतिशत का Tariff लगा दिया है। US administration का कहना है कि यह कदम मानवाधिकारों के उल्लंघन और ट्रेड के गलत तरीकों, दोनों में सुधार के लिए उठाया गया है।
America ने भारत और 16 अन्य देशों से खरीदे गए सामान पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। America का कहना है कि यह कदम इन सामानों के प्रोडक्शन में जबरन मजदूरी के प्रयोग के मुद्दे पर उठाया गया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने शुक्रवार को ट्रेड एक्ट के सेक्शन 301 के तहत 60 देशों पर नए टैरिफ का ऐलान किया। यह घोषणा तमाम देशों पर पहले से लगे 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के एक्सपायर होने के 1 दिन पहले की गई है।
ट्रेड एक्ट के तहत 60 देशों पर लगाया Tariff
USTR के बयान में कहा गया है कि US President Donald Trump के निर्देश पर ही जेमिसन ग्रीर ने 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 301 के तहत 60 देशों पर टैरिफ लगाने का कदम उठाया है। Trump प्रशासन के मुताबिक, यह एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि ये देश जबरन मजदूरी से बने सामान के इम्पोर्ट पर रोक लगाने और उसे प्रभावी-ढंग से लागू करने में फेल रहे।
यह स्टेप मानवाधिकारों के उल्लंघन और ट्रेड के गलत तरीकों, दोनों को सुधारने के लिए लिया गया है, ताकि हर जगह कामगारों की भलाई हो सके: जेमिसन ग्रीर
Reciprocal Tariffs खारिज हुआ तो लगाया 10% टैरिफ
गौरतलब है, बीते फरवरी में America के सुप्रीम कोर्ट ने इमरजेंसी शक्तियों का प्रयोग करके पिछले साल ट्रंप प्रशासन की तरफ से लगाए गए "Reciprocal Tariffs" को गैर-कानूनी करार देकर खारिज कर दिया था। इसके जवाब में ट्रंप प्रशासन ने सभी देशों पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, जो आज (शुक्रवार को) खत्म हो रहा है। इससे पहले हाल ही में America ने ऐलान किया था कि अगस्त, 2028 से वह जेनेरिक दवाओं के आयात पर टैरिफ लगाना शुरू करेगा।
2025 में India-America के बीच हुआ 141 अरब डॉलर का व्यापार
जान लें कि America, India का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर और निर्यात के लिए सबसे बड़ा डेस्टिनेशन है। वाणिज्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में दोनों देशों के बीच वस्तुओं का व्यापार करीब 141 अरब US Dollar का था, जिसमें India का निर्यात 87.3 अरब US Dollar रहा। ये भी बता दें कि India ने USTR की तरफ से शुरू की गई जांचों पर आपत्ति जताई है। India ने इस बात पर जोर दिया है कि इन मुद्दों पर उस द्विपक्षीय-व्यापार समझौते के अंतर्गत चर्चा की जा सकती है जिस पर अभी भी बात-चीत हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)