खूब याद आए स्वामी कल्याणदेव जी
Muzaffarnagar News: भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में शुकतीर्थ के जीर्णोंद्धारक, शिक्षा ऋषि पूज्यपाद वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित कर नमन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव ने सनातन तीर्थों के विकास को अतुल्य पुरुषार्थ किया। उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा और धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से लोक कल्याण के स्तुत्य कार्य किये।

राज्यसभा के पूर्व सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने कहा कि स्वामी जी संयम, सदाचरण और निष्काम सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने वंचितों, शोषितों और उपेक्षित वर्गों तक शिक्षा की ज्योति पहुंचाई।
सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव के नाम से जिले में राजकीय विश्व विद्यालय की स्थापना की जाए, जो शिक्षा ऋषि को प्रदेश सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। पूर्व सांसद सईदुज्जमा ने कहा कि स्वामी जी के लोक कल्याणकारी कार्य अमर रहेंगे। उन्होंने बिना भेदभाव के गांव, गरीब को शिक्षा दिलाई।

पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि पूज्य गुरुदेव उच्च आदर्शों की पराकाष्ठा थे। वह निर्विकार और निर्विवाद सन्त थे। उनका जीवन सर्वोच्च जीवन जीने का दर्शन था। वीतराग संत एक जीवित रहस्य थे और जीवन का सबसे बड़ा उत्सव परोपकार और आत्म साक्षात्कार को मानते थे। राष्ट्र और समाज उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने जगत की सेवा को ही जगदीश्वर की सेवा माना।

अध्यक्षता करते हुए भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव ने ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाकर समाज को उन्नति की दिशा दी। ये देश ऋषि और कृषि पद्धति से चलेगा, तभी भारत आगे बढ़ेगा। श्री शुकदेव आश्रम ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ एम एल रंगा ने अतिथियों का आभार जताया।

जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्षा मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व पालिकाध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, मीरापुर विधायक सुपुत्री सुप्रिया पाल, भाजपा के प्रांतीय मंत्री डॉ प्रमेन्द्र जांगडा ने विचार रखे।

ट्रस्टी सुधीश प्रकाश, कुंवर देवराज पवार, कुलपति डा. नरेंद्र शर्मा, कथाव्यास अचल कृष्ण शास्त्री, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, जगदीश पांचाल, पूर्व चेयरमैन मदन पाल सिंह, विनोद शर्मा , राकेश शर्मा, विजय शुक्ला, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व राज्य मंत्री प्रेम चंद गौतम आदि मौजूद रहे। संचालन ट्रस्टी ओमदत्त देव ने किया। विशाल भंडारे में सैंकड़ो श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
------------------------------------------------------------
आरएसएस ने वीतराग संत को दी श्रद्धाजंलि
मोरना। आरएसएस के क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश विकल, प्रान्त व्यवस्था प्रमुख विनय कुमार, प्रान्त सह कार्यवाह सेवा दास, जिला प्रचारक टीकम सिंह ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
प्रशासनिक व्यवस्था में उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा, सीओ लक्ष्मण वर्मा, नायाब तहसीलदार ब्रजेश सिंह, चौकी इंचार्ज विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे।
उधर, हनुमंत धाम के स्वामी आनंद स्वरुप सरस्वती, दंडी आश्रम के प्रबंधक मनोहर लाल शर्मा, स्वामी ब्रह्म स्वरूपानन्द, सन्त समन दास आश्रम प्रबंधक महात्मा गोवर्धन दास महाराज, स्वामी वेददास, संदीप दास आदि को पीठाधीश्वर स्वामी ओमानन्द जी ने शॉल, प्रसाद और दक्षिणा देकर सम्मानित किया।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)