विंटर शेड्यूल से पहले स्पाइसजेट का 20 नए विमानों के लिए लीज एग्रीमेंट फाइनल

Sep 03, 2026 - 12:34
0 2
विंटर शेड्यूल से पहले स्पाइसजेट का 20 नए विमानों के लिए लीज एग्रीमेंट फाइनल
SpiceJet

गुरुग्राम। विंटर शेड्यूल से पहले स्पाइसजेट ने अपनी उड़ानों का विस्तार करने की तैयारी कर ली है। एयरलाइन ने 20 विमानों को शामिल करने के लिए तीन एयरक्राफ्ट ऑपरेटर्स के साथ लीज एग्रीमेंट फाइनल कर लिया है। इनमें 15 बोइंग और 5 एयरबस विमान शामिल हैं, जिन्हें डैम्प और वेट लीज एग्रीमेंट के तहत लिया जा रहा है।  

कंपनी ने बताया कि ये विमान अक्टूबर के मध्य से नवंबर के मध्य के बीच चरणबद्ध तरीके से बेड़े में शामिल होंगे। यह समय दुर्गा पूजा से शुरू होने वाले विंटर ट्रैवल पीक से ठीक पहले का है। इन विमानों के आने से स्पाइसजेट के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में क्षमता बढ़ेगी और सर्दियों के साथ-साथ अगले साल के पीक समर सीजन में भी अतिरिक्त क्षमता मिलेगी।

इन अतिरिक्त विमानों के साथ, स्पाइसजेट विंटर शेड्यूल के दौरान अपने ऑपरेशन को बढ़ाकर लगभग 200 डेली फ्लाइट्स तक ले जाने की योजना बना रही है। एयरलाइन प्रमुख रूटों पर फ्लाइट्स की फ्रीक्वेंसी बढ़ाएगी और उन बाजारों में कनेक्टिविटी मजबूत करेगी जहां मांग अधिक रहने की उम्मीद है। अतिरिक्त क्षमता से बाजार में अधिक स्थिरता लाने और पीक डिमांड के दौरान हवाई किराए पर दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

पांच एयरबस विमानों में ए321 वेरिएंट भी शामिल होगा, जिसमें बैठने की क्षमता अधिक है और इससे स्पाइसजेट को उन रूटों पर अधिक सीटें उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी जहां मांग मजबूत है।

यह बेड़ा विस्तार स्पाइसजेट की क्षमता को बहाल करने और एक बड़े ऑपरेशनल बेड़े के निर्माण की व्यापक योजना का हिस्सा है।

स्पाइसजेट के चीफ बिजनेस ऑफिसर देबोजो महर्षि ने कहा, "हम सर्दियों के मौसम की तैयारी इस स्पष्ट फोकस के साथ कर रहे हैं कि जहां हमारे यात्रियों को सबसे ज्यादा जरूरत है, वहां क्षमता जोड़ी जाए। हम जो 20 विमान ला रहे हैं, वे हमें अपने नेटवर्क को मजबूत करने, फ्रीक्वेंसी बढ़ाने और पीक सीजन के दौरान अधिक यात्रा विकल्प प्रदान करने में सक्षम बनाएंगे। ये विमान सर्दियों और गर्मियों दोनों के पीक ट्रैवल पीरियड के दौरान हमारे ऑपरेशन को सपोर्ट करेंगे। साथ ही, क्षमता में अधिक स्थिरता लाने और हवाई किराए पर दबाव कम करने में मदद करेंगे। हमारा लक्ष्य इस सर्दी में लगभग 200 दैनिक उड़ानों तक पहुंचना है जबकि हम अपने परिचालन को एक संतुलित और टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ाते रहेंगे।"

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User