दिवाली के बाद सोने-चांदी में जोरदार उछाल, सोना ₹1,560 और चांदी ₹3,599 महंगी; जानें आज का भाव
नई दिल्ली। दिवाली के अगले दिन सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:35 बजे सोना 1,560 रुपये बढ़कर 1,44,112 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी 3,599 रुपये महंगी होकर 1,88,699 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई।
दिल्ली-मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव
प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत दिल्ली में 1,42,540 रुपये, मुंबई में 1,42,780 रुपये, चेन्नई में 1,43,200 रुपये और कोलकाता में 1,42,590 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव दिल्ली में 1,30,662 रुपये, मुंबई में 1,30,882 रुपये, चेन्नई में 1,31,267 रुपये और कोलकाता में 1,30,708 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
एक किलो चांदी का क्या है भाव?
999 शुद्धता वाली चांदी दिल्ली में 1,85,030 रुपये, मुंबई में 1,85,350 रुपये, चेन्नई में 1,85,890 रुपये और कोलकाता में 1,85,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 1.6 प्रतिशत बढ़कर 4,129.69 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर में 2.8 प्रतिशत की तेजी आई और यह 53.31 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करने लगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)