ग्राम कंडेरा की बेटी को रालोद नेताओं ने दी बधाई

Jul 11, 2026 - 17:28
0 1
ग्राम कंडेरा की बेटी को रालोद नेताओं ने दी बधाई
ग्राम कंडेरा की बेटी को रालोद नेताओं ने दी बधाई

ग्राम कंडेरा की बेटी डॉ. सुनीता सिंह के हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा निदेशक पद पर नियुक्त होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को ग्राम कंडेरा ही नहीं बल्कि पूरे जनपद  के लिए सम्मान की बात माना जा रहा है। डॉ. सुनीता सिंह की नियुक्ति ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर भी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश के उच्च प्रशासनिक एवं शैक्षिक पदों तक पहुंचा जा सकता है।

डॉ. सुनीता सिंह की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने ग्राम कंडेरा पहुंचकर उनके परिवारजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव चौधरी सत्येन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि ग्राम कंडेरा की बेटी ने पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान और अनुभव उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तक लेकर आया है। उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित होंगे और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

उन्होंने कहा कि गांव की प्रतिभाओं को अवसर मिलने पर वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकती हैं। डॉ. सुनीता सिंह की सफलता इस बात का उदाहरण है कि कठिन परिश्रम, समर्पण और दृढ़ संकल्प के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर सुधीर चौधरी, अरविंद तोमर, सुनील अहलावत, वैभव तोमर, सत्येंद्र, चांद तोमर एवं आर्यन सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User