भारत के विमानन क्षेत्र की अगली विकास यात्रा में सहयोगी के रूप में अदाणी समूह से जुड़कर हुई खुशी: प्रेमजी इन्वेस्ट

Sep 09, 2026 - 14:51
0 3
भारत के विमानन क्षेत्र की अगली विकास यात्रा में सहयोगी के रूप में अदाणी समूह से जुड़कर हुई खुशी: प्रेमजी इन्वेस्ट
Airport expansion

नई दिल्ली। प्रेमजी इन्वेस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मैनेजिंग पार्टनर टीके कुरियन ने बुधवार को कहा कि भारत में विमानन क्षेत्र की अगली विकास यात्रा में सहयोगी के रूप में अदाणी ग्रुप से जुड़कर उन्हें बेहद खुशी हुई है। 

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) की सहायक कंपनी अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने प्रेमजी इन्वेस्ट समेत वैश्विक निवेशकों के एक समूह से 9,825 करोड़ रुपए (1 अरब डॉलर) की प्राथमिक इक्विटी पूंजी जुटाने की घोषणा की है। यह भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में वित्तीय संस्थानों द्वारा किए गए सबसे बड़े प्राथमिक इक्विटी निवेशों में से एक है।

कुरियन ने एक बयान में कहा, “भारतीय विमानन क्षेत्र एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुजर रहा है और इसे मजबूत संरचनात्मक कारकों का समर्थन मिल रहा है। इनमें युवा आबादी, आकांक्षी उपभोक्ता वर्ग और प्रगतिशील सरकारी नीतियां शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “यह निवेश महत्वपूर्ण राष्ट्र निर्माण से जुड़े बुनियादी ढांचे के विकास के लिए उद्योग जगत के अग्रणी संस्थानों के साथ साझेदारी करने की प्रेमजी इन्वेस्ट की प्रतिबद्धता को दोहराता है।”

इस लेनदेन के तहत एएएचएल का प्री-मनी इक्विटी मूल्यांकन 18 अरब डॉलर आंका गया है।

इस फंड का इस्तेमाल एएएचएल के पोर्टफोलियो में एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार और आधुनिकीकरण, एयरपोर्ट के आस-पास इंटीग्रेटेड अदाणी एयरपोर्ट सिटी इकोसिस्टम के डेवलपमेंट में तेजी लाने (जिसके पहले चरण में 22 मिलियन स्क्वायर फीट में मिक्स्ड-यूज डेवलपमेंट की योजना है) और यात्रियों से जुड़े और अन्य नॉन-एरोनॉटिकल बिजनेस (जैसे ग्राउंड हैंडलिंग बिजनेस) को बढ़ाना के लिए किया जाएगा।

एएएचएल ने कहा कि इन निवेशों सो सालाना 20 करोड़ (200 मिलियन) यात्रियों को सेवा देने, कमर्शियल कमाई के मौके बढ़ाने, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और एएएचएल के इंटीग्रेटेड एयरपोर्ट इकोसिस्टम को और मजबूत करने की उम्मीद है।

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) भारत में आठ हवाईअड्डों का प्रबंधन करती है और देश के कुल यात्री यातायात में 23 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रखती है।

अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के शेयर बुधवार को बढ़त के साथ खुले और कंपनी द्वारा अपनी एयरपोर्ट इकाई के 9,825 करोड़ रुपए जुटाने की घोषणा के बाद इनमें 6 प्रतिशत तक की तेजी आई।

एनएसई पर शेयर 2,959.90 रुपए पर खुले और 6.5 प्रतिशत से अधिक चढ़कर 3,137.10 रुपए प्रति शेयर के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गए।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User