एनएसई आईपीओ की फीकी पड़ी चमक! जीएमपी एक हफ्ते में करीब 32 प्रतिशत लुढ़का

Sep 17, 2026 - 16:19
0 3
एनएसई आईपीओ की फीकी पड़ी चमक! जीएमपी एक हफ्ते में करीब 32 प्रतिशत लुढ़का

 मुंबई। लंबे समय से इंतजार किया जा रहा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एनएसई) का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) गुरुवार से आम निवेशकों के लिए खुल गया है, लेकिन इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) में लगातार गिरावट देखी जा रही है और यह बीते एक हफ्ते में करीब 32 प्रतिशत लुढ़क चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनएसई का जीएमपी 11 सितंबर को 218 रुपए प्रति शेयर था, जो 12 सितंबर 208 रुपए, 13 सितंबर को 210 रुपए, 14 सितंबर को 208 रुपए, 15 सितंबर को 160 रुपए, 16 सितंबर को 145 रुपए और 17 सितंबर को 125 रुपए था। वहीं, यह आज दोपहर 3 बजे पर 148 रुपए प्रति शेयर पर आ गया है, जो कि बीते एक हफ्ते में करीब 32 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। जीएमपी एक अनाधिकारिक वैल्यू होती है, जो कि आईपीओ के इश्यू प्राइस से ऊपर के मार्केट के प्रीमियम को दिखाती है।

 हालांकि, यह इश्यू प्राइस से ऊपर प्रीमियम पर लिस्टिंग की गारंटी नहीं है। एनएसई का आईपीओ आम निवशकों के लिए 21 सितंबर तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड 1,700- 1,785 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। ऊपरी बैंड के मुताबिक, इसका इश्यू साइज 22,561.57 करोड़ रुपए है। इसमें 12.64 करोड़ शेयर पेश किए जा रहे हैं। यह पूरा आईपीओ ओएफएस हैं। इसका मतलब है कि आईपीओ के तहत जुटाया गया सारी राशि मौजूदा निवेशकों के पास जाएगी, न कि कंपनी के पास। एनएसई आईपीआई में निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चिंता कंपनी का कमजोर वित्तीय प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 26 में ऑपरेशन से आय 16,601.31 करोड़ रुपए रही है, जो वित्त वर्ष 25 की दर्ज की गई आय 17,140.67 करोड़ रुपए से कम थी, जो कि सालाना आधार पर तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट को दिखाता है। बड़ी बात यह है कि इस दौरान कंपनी की आय का मुख्य स्रोत ट्रांजैक्शन चार्जेज में भी गिरावट देखी गई है, जो कि समीक्षा अवधि में 13,635.76 करोड़ रुपए से घटकर 13,057.01 करोड़ रुपए पर आ गया है। यह आंकड़ा सालाना आधार पर चार प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। 

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User