नोएडा : मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 12 दिन में 85 मरीज मिले, अस्पतालों में अलर्ट जारी

Sep 23, 2026 - 11:06
0 4
नोएडा : मौसम में बदलाव के साथ बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 12 दिन में 85 मरीज मिले, अस्पतालों में अलर्ट जारी
dengue outbreak rises

 नोएडा । मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच जिले में एक बार फिर डेंगू का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव और बदलते मौसम के बीच मच्छरों से होने वाली इस बीमारी के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में डेंगू के छह नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पिछले 12 दिनों के दौरान जिले में डेंगू से संक्रमित पाए गए मरीजों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

लगातार सामने आ रहे नए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले करीब दो सप्ताह के दौरान प्रतिदिन औसतन सात नए डेंगू मरीज सामने आए हैं। कम समय में बड़ी संख्या में मरीजों के सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। विभाग की ओर से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डेंगू के संदिग्ध मरीजों की जांच और उपचार को लेकर भी विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। घरों और आसपास जमा साफ पानी में एडीज मच्छर पनपता है, जो डेंगू संक्रमण का प्रमुख वाहक है।

 ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से घरों, सोसायटियों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा नहीं होने देने की अपील की जा रही है। कूलर, गमले, पुराने टायर, छतों और अन्य ऐसे स्थानों की नियमित जांच करने की सलाह दी गई है, जहां पानी कुछ दिनों तक जमा रह सकता है। स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर भी है कि बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर और जोड़ों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, अथवा अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई देने पर लोग लापरवाही न बरतें। चिकित्सकीय सलाह लेकर आवश्यक जांच कराना जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के दवाएं लेने से भी बचने की सलाह दी जा रही है। अस्पतालों में बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। साथ ही जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए मच्छररोधी गतिविधियों और जागरूकता अभियान को भी तेज करने की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती डेंगू के संक्रमण की रफ्तार को नियंत्रित करना है। लगातार नए मरीज मिलने के कारण आने वाले दिनों में निगरानी और रोकथाम की गतिविधियों को और प्रभावी बनाए जाने की उम्मीद है। 

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User