एनआईसी भर्ती 2026: साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के 376 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से आवेदन शुरू

Aug 26, 2026 - 16:20
0 5
एनआईसी भर्ती 2026: साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट के 376 पदों पर बंपर वैकेंसी, 1 सितंबर से आवेदन शुरू
NIC Recruitment 2026

नई दिल्ली। आज भी देश के हजारों-लाखों लोग प्राइवेट नौकरी की तुलना में सरकारी नौकरी को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने सीधी भर्ती के तहत साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के कुल 376 पदों को भरने के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। एनआईसी की ओर से जारी यह पद ग्रुप-बी एस एंड टी (नॉन-गजेटेड) हैं। 

एनआईसी ने जिन क्षेत्रों के आधार पर साइंटिफिक/टेक्निकल असिस्टेंट-ए के कुल 376 पदों की वैकेंसी निकाली है, उनमें कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के 300, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के 26 और डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के 50 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर के सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। ऐसे में इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार एनआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि के शाम 5.30 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित क्षेत्रों में एमएससी/एमएस/एमसीए/बीई/बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर और नेटवर्किंग सिक्योरिटी, सॉफ्टवेयर सिस्टम, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इनफॉर्मेटिक्स) पास होना आवश्यक है। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास वैलिड गेट (ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग) परीक्षा स्कोर पद से संबंधित क्षेत्रों में (कंप्यूटर साइंस और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (सीएस)/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसी)/डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (डीए)) होना भी जरूरी है।

आवेदकों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, वैध गेट परीक्षा स्कोर के आधार पर तैयार मेरिट सूची और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अतिरिक्त कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी (एनसीएल)/ईडब्ल्यूएस के लिए 800 रुपए तय किया गया है। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है।

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User