सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के सिपाही की मौत, परिजनों को मचा कोहराम

Oct 12, 2026 - 13:12
0 6
सड़क हादसे में मुजफ्फरनगर के सिपाही की मौत, परिजनों को मचा कोहराम

- जन्मदिन के अगले दिन उजड़ गई खुशियां, शाहजहांपुर में स्विफ्ट कार से टकराई थी गाड़ी

- अंकित की मौत के बाद परिजनों को मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर: परिवार में जहां एक दिन पहले तक जन्मदिन की खुशियां थीं। अब मातम पसरा है। शाहबुद्दीनपुर रोड पर रविवार को उस वक्त मातम पसर गया, जब शाहजहांपुर में तैनात सिपाही अंकित की मौत की खबर उनके घर पहुंची। परिवार में जहां एक दिन पहले तक जन्मदिन की खुशियां थीं, वहीं रविवार को चीख-पुकार मच गई। अंकित की मौत से परिजन ही नहीं, मोहल्ले के लोग भी गमगीन हैं। रविवार को शाहजहांपुर में उनकी स्विफ्ट कार की अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई थी। हादसे में अंकित की मौके पर ही मौत हो गई।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे मोहल्ला निवासी निवासी सिपाही के पड़ोसी मनोज ने बताया कि अंकित शाहजहांपुर के रोजा थाने में सिपाही के पद पर तैनात थे। रविवार को वह अपनी स्विफ्ट कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की किसी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में अंकित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मौत की खबर ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया

उन्होंने बताया कि परिवार के लिए यह सदमा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि शनिवार को ही अंकित ने अपना जन्मदिन मनाया था। अगले ही दिन उनकी मौत की खबर ने घर की खुशियों को मातम में बदल दिया। अंकित पिछले करीब 10 साल से शाहजहांपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रह रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

अंकित का शव मुजफ्फरनगर स्थित उनके आवास शाहबुद्दीनपुर रोड पर लाया गया तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले में भी शोक का माहौल रहा। परिवार के लोगों के लिए इस दुख को स्वीकार करना मुश्किल हो रहा है कि जिस अंकित ने एक दिन पहले अपना जन्मदिन मनाया, वह अब उनके बीच नहीं रहे।

परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों पर संदेह जताया

इस बीच परिजनों ने हादसे की परिस्थितियों पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि वे पुलिस से मामले की जांच कराएंगे, ताकि दुर्घटना की वजह स्पष्ट हो सके। फिलहाल हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और टक्कर की परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User