नाना पाटेकर के निधन पर मिथुन चक्रवर्ती ने जताया शोक, बोले- बेहद करीबी दोस्त थे  

Oct 08, 2026 - 16:16
0 0
नाना पाटेकर के निधन पर मिथुन चक्रवर्ती ने जताया शोक, बोले- बेहद करीबी दोस्त थे  
Mithun Chakraborty

मुंबई । अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में अभिनेता को अपना करीबी दोस्त बताया और ऑन-स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ-स्क्रीन में भी उनकी सादगी की तारीफ की।

 "वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं अक्सर उनके घर जाया करता था

मिथुन ने बताया कि वह नियमित रूप से पुणे स्थित नाना पाटेकर के घर जाया करते थे और दोनों के बीच गर्मजोशी भरी दोस्ती थी। उन्होंने कहा, "वह मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे और मैं अक्सर उनके घर जाया करता था। हालांकि, वह मेरे घर नहीं आते थे।" मिथुन ने नाना पाटेकर के व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा, "वह बहुत अच्छे अभिनेता थे, बहुत सादगी से जीवन जीते थे और साधारण कपड़े पहनते थे।

उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह देखा है

"ममता कुलकर्णी ने भी नाना पाटेकर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि नाना पाटेकर उनके साथ छोटी बच्ची की तरह व्यवहार करते थे। उन्होंने कहा, "यह दुखद खबर है कि नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। मैंने उनके साथ दो फिल्में 'क्रांतिवीर' और 'तिरंगा' की और दोनों ही फिल्मों के मेकर मेहुल जी ही थे।दोनों ही फिल्में ब्लॉकबास्टर रही थीं।

 हम दोनों लोखंडवाला में एक ही बिल्डिंग में रहते थे। अक्सर शूटिंग के लिए मैं सुबह जाया करती थी, तो वे उस समय बैडमिंटन खेला करते थे और मुझे जैसे देखते थे, तो मेरे सर पर हाथ रखते और देखते थे कि मेरे बाल गीले हैं, तो कहते थे कि अरे गीले बालों में जा रही है, बीमार पड़ जाएगी। वापस जाघर अपने बाल सुखा और फिर जा।

"उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे अपने बच्चे की तरह देखा है, वह एक शानदार एक्टर रहे हैं। तिरंगा और क्रांतिवीर दोनों के लिए उन्हें अवॉर्ड मिले। एक ही बिल्डिंग की वजह से मैं अक्सर उनके घर भी जाया करती थी और जब भी जाती थी, तो पूछते थे कि क्या लेगी तो मैं भी बोल देती थी कि चाय पिला दीजिए, तो बोलते थे जा जाकर बनाकर ला और मुझे भी दे। वो बिल्कुल भी बड़े एक्टर की तरह व्यवहार नहीं करते थे। नाना पाटेकर और अमरीश पुरी ऐसे अभिनेता रहे हैं, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है।

राजपाल यादव:आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी

"अभिनेता राजपाल यादव ने इंस्टाग्राम पर नाना पाटेकर की तस्वीर पोस्ट कर लिखा, "कुछ मुलाकातें और कुछ लोग जिंदगी में हमेशा याद रह जाते हैं। नाना भाऊ के साथ हाल ही में ‘वनवास’ के दौरान फिर से स्क्रीन शेयर करने का सौभाग्य मिला। इतने वर्षों से जिनकी अदाकारी को देखते और सराहते आए, उनके साथ फिर से काम करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव था।

 उन्हें सिर्फ उनके किरदारों के जरिए नहीं बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी जानने और उनसे कई बार मिलने का मौका मिला और उनकी सादगी और अपनेपन की यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी। एक बेमिसाल कलाकार को खोने का दुख तो है ही लेकिन एक खूबसूरत इंसान को खोने का दर्द उससे भी ज्यादा है। भाऊ, आपका काम और आपकी यादें हमेशा हमारे बीच रहेंगी। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User