ज्ञानेश कुमार विवाद पर मनोज झा का तंज, समिक भट्टाचार्य को भारत रत्न मिल जाना चाहिए

Sep 26, 2026 - 17:30
0 6
ज्ञानेश कुमार विवाद पर मनोज झा का तंज, समिक भट्टाचार्य को भारत रत्न मिल जाना चाहिए

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद को लेकर कहा कि यह मामला अब केवल विपक्ष और सत्ताधारी दल के बीच की राजनीतिक लड़ाई नहीं रह गया है, बल्कि नागरिकों से भी जुड़ा विषय है।

नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत में सीईसी के खिलाफ महाभियोग लाने की विपक्ष की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर मनोज झा ने कहा कि महाभियोग एक विकल्प है और विपक्ष पहले भी इससे संबंधित प्रस्ताव प्रस्तुत कर चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी याचिकाएं दाखिल हुई हैं और अदालत के पास उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर वह स्वत: संज्ञान ले सकती है। अब इस विषय पर नागरिक भी अपनी रणनीति तय करेंगे। चुनाव को केवल एक चुनावी चक्र के तौर पर नहीं देखा जा रहा है, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों के संदर्भ में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब यह मुद्दा केवल विपक्ष तक सीमित नहीं है। एनडीए के कुछ घटक दलों की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और सांसद उपेंद्र कुशवाहा का नाम लेते हुए राजद सांसद ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी की ओर से भी इस संबंध में बात सामने आई है। उन्होंने आंध्र प्रदेश के प्रमुख विपक्षी नेता जगन मोहन रेड्डी की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया। मनोज झा ने कहा कि इन सवालों को केवल खारिज करके आगे बढ़ने के बजाय गंभीरता से जवाब दिया जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण दिए जाने की मांग पर भी मनोज झा ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि यदि समिक भट्टाचार्य के पास इतना ज्ञान और समझ है तो उन्हें भारत रत्न मिल जाना चाहिए। उन्होंने सभी खबरें देखी होंगी। किसी खबर का खंडन नहीं। इसके बावजूद मांग कर रहे हैं। इसका मतलब वही है जो लोगों के जेहन में है कि तुम मुझे पद्म भूषण दो, मैं तुम्हें बंगाल दूंगा।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User