17 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट पर गिरी बिजली, कराई इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बची 104 यात्रियों जान, डीजीसीए कर रही जांच 

Oct 08, 2026 - 11:57
0 4
17 हजार फीट की ऊंचाई पर फ्लाइट पर गिरी बिजली, कराई इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बची 104 यात्रियों जान, डीजीसीए कर रही जांच 
  • पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग,
  • भारत के एविएशन रेगुलेटर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू की.

लखनऊ। इंडिगो एयरलाइंस की पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट की उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। वजह खराब मौसम और बिजली गिरना बताई गई, इस घटना में विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद डीजीसीए ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल, 104 यात्रियों और छह क्रू सदस्यों को ले जा रहा यह विमान बुधवार को अपने तय समय से आठ मिनट पहले लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरा।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए। यह विमान 17,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी उस पर बिजली गिरी।

इस घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया है और जरूरी जांच और रखरखाव का काम पूरा होने तक ऑपरेशन से बाहर रखा जाएगा।

भारत के एविएशन रेगुलेटर, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिलने के बाद ही विमान को फिर से उड़ान भरने की इजाजत दी जाएगी।

इंडिगो के प्रवक्ता के अनुसार, 7 अक्टूबर को पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट 6ई-625 को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। लैंडिंग के दौरान ओलावृष्टि हुई, जिससे विमान के रेडोम (विमान के अगले हिस्से में लगा कवर) को नुकसान पहुंचा।

प्रवक्ता ने कहा, "विमान सुरक्षित उतरा और सभी यात्री अपनी मंजिल, यानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गए।"

एयरलाइन ने कहा कि घटना के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया था और आगे की उड़ानों के लिए मंजूरी मिलने से पहले विमान का जरूरी रखरखाव और जांच की जाएगी।

यह घटना इंडिगो के एक और हालिया मामले के बीच हुई है, जिसमें बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान को नुकसान पहुंचा था।

पिछले महीने, गुवाहाटी से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान 'टेल स्ट्राइक' (विमान के पिछले हिस्से का जमीन से टकराना) का शिकार हो गई थी। घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया था।

एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की थी और कहा था कि तेज हवाओं वाले मौसम में लैंडिंग के दौरान ए321 नियो विमान का रनवे से 'असामान्य संपर्क' हुआ था। इस घटना के बाद विमान को उड़ान भरने से रोक दिया गया।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User