धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, मेरठ के विकास एवं जनसमस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात; मेरठ क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा.

Aug 05, 2026 - 22:06
Updated: 20 days ago
0 8
धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात, मेरठ के विकास एवं जनसमस्याओं को लेकर की विस्तृत चर्चा
विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

KNOCKOUT NEWS DIGITAL : विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मेरठ क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों, जनसमस्याओं तथा आगामी धार्मिक आयोजनों को लेकर मुख्यमंत्री के साथ विस्तार से चर्चा की।

विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष मेरठ क्षेत्र में बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि मेरठ के नागरिकों को निर्बाध एवं पर्याप्त विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना आवश्यक है। विशेष रूप से वर्तमान मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, फाल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या का शीघ्र समाधान कराने तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की बात को रखा।

विशेष रूप से श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। धर्मेंद्र भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को बताया कि मेरठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं कांवड़ यात्रा मार्ग है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये विभिन्न मार्गों से होकर मेरठ से गुजरते हैं और औघड़नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा कांवड़ मार्गों पर आवश्यक सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाए, जिससे शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और श्रद्धा का विषय है तथा मेरठ में हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िये आते हैं। ऐसे में यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था, परेशानी या दुविधा उत्पन्न न हो, इसके लिए प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User