जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में धोखाधड़ी और धमकी के लिए भाजपा नेता पर दर्ज किया केस

अधिकारियों के अनुसार, एजाज अहमद शाह के खिलाफ त्राल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Aug 19, 2026 - 13:49
0 2
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुलवामा में धोखाधड़ी और धमकी के लिए भाजपा नेता पर दर्ज किया केस

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में पुलिस ने भाजपा किसान मोर्चा के एक नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने जिले के भाजपा किसान मोर्चा नेता एजाज अहमद शाह के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, एजाज अहमद शाह के खिलाफ त्राल पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि कथित अपराध 2022 में हुआ था, इसलिए मामला आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है, जिसे जुलाई 2024 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) से बदल दिया गया था।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एजाज अहमद शाह ने एक मामले में पुलिस से मदद दिलाने के बहाने उससे पैसे लिए थे। 

एजाज अहमद शाह को पिछले साल नवंबर में पुलवामा किसान मोर्चा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उन पर 2016 से जिले के कम से कम चार पुलिस थानों में ऐसे ही आठ मामले दर्ज हैं। इस साल एजाज अहमद शाह के खिलाफ दर्ज होने वाला यह तीसरा मामला है। 

इससे पहले, 11 अगस्त को भाजपा के पुलवामा जिला अध्यक्ष शौकत गयूर के खिलाफ कथित जबरन वसूली और धमकी के लिए एफआईआर दर्ज हुई थी। बाद में भाजपा ने गयूर के खिलाफ पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई पूरी होने तक उन्हें सभी पदों से निलंबित कर दिया।

पुलिस ने कुछ अन्य राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं पर जबरन वसूली व धोखाधड़ी के आरोप में मामले दर्ज किए हैं, जिसमें मुख्य रूप से सरकारी नौकरी दिलाने और पुलिस व स्थानीय अधिकारियों से मदद का वादा किया गया था। ऐसे लगभग सभी मामलों में, आरोपियों ने अपनी राजनीतिक पार्टियों के नाम का गलत इस्तेमाल करके झूठे वादे किए थे।

अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े कई ऐसे बेईमान कार्यकर्ताओं पर आरोप लगे थे कि उन्होंने उन युवाओं के माता-पिता से पैसे ऐंठे, जिन्हें सुरक्षा बलों ने आतंक से जुड़े मामलों में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User