दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

दिल्ली पुलिस महकमे से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए सतीश गोलचा (Satish Golcha) को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया है। उनकी जगह साल 1994 बैच के सीनियर आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार (Anurag Kumar) को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

Jul 17, 2026 - 11:47
0 0
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार

Delhi Police Commissioner: दिल्ली पुलिस के कमिश्नर रहे IPS सतीश गोलचा की जगह अनुराग कुमार को यह जिम्मेदारी दी गई है. इस संदर्भ में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है

दिल्ली पुलिस में शुक्रवार, 17 जुलाई को बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह साल 1994 बैच AGMUT कैडर के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है.

इस संदर्भ में एक आदेश में भारत सरकार के अवर सचिव राकेश कुमार सिंह की ओर से बताया गया कि अनुराग कुमार, IPS को कार्यभार संभालने की तारीख से और अगले आदेश तक दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया जाता है.

अगस्त 2025 में गोलचा बने थे कमिश्नर
वहीं सतीश गोलचा, को निर्देश दिया गया है कि नए अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद, वे अगली पोस्टिंग के लिए दिल्ली के उप-राज्यपाल को रिपोर्ट करें.

IPS गोलचा को 22 अगस्त 2025 को दिल्ली पुलिस का कमिश्नर नियुक्त किया गया था. इससे पहले वह तिहाड़ जेल के महानिदेशक के तौर पर सेवाएं दे रहे थे.
अभी बाकी था सतीश गोलचा का कार्यकाल

यह फैसला अचानक से क्यों लिया गया है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ सकी है. ये फैसला किन वजहों से लिया गया है वह आने वाले दिनों में ही सामने आ पाएंगे. अभी सतीश गोलचा का कार्यकाल बाकी था.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User