बाराबंकी में महिला और उसकी तीन बेटियां ट्रेन की चपेट में आईं, सभी की मौत
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियां ट्रेन की चपेट में आ गयीं। दुर्घटना में तीनों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
मूल रूप से बहराइच जिले के बौंडी थाना क्षेत्र के बिकौलिया गांव के रामतेज पाल वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ नगर कोतवाली के गांधीनगर मोहल्ले में होली बाबा मंदिर के पास रहते हैं। बीते शुक्रवार शाम को वे अपनी 12 वर्षीय बेटी रिया के साथ बाजार गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी 39 वर्षीय किरन देवी पाल, जुड़वा बेटियां 7 वर्षीय कनिष्का व अनुष्का और 5 वर्षीय काव्या किसी तरह रेलवे की बड़ी लाइन जमुरिया नाला के पास पहुंच गईं, जहां ट्रेन की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई।
सीओ नगर आफताब आलम ने बताया कि रेलवे और नगर कोतवाली पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाने व शिनाख्त के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में सामने आया कि किरन देवी बीमारी और शारीरिक कमजोरी के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। काफी दिनों से इलाज भी चल रहा था। शायद इसी के चलते उन्होंने आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)