पानी देने को सरकार तैयार, कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई; हांसी चानौत टी-प्रकरण पर बोले IG कुलदीप सिंह

हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन पर अवैध टी कनेक्शन हटाने पर विवाद चल रहा है. हिसार रेंज के आईजी कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन का पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि धरना शुरू होने के बाद से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया. डीएसपी, एसडीएम, एसपी और डीसी, दो मंत्रियों ने अपने स्तर पर कई दौर की बैठकें हुईं तथा गांव को अलग से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.

Jun 24, 2026 - 14:34
0 2
पानी देने को सरकार तैयार, कानून तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई; हांसी चानौत टी-प्रकरण पर बोले IG कुलदीप सिंह
Hisar Range IG Kuldeep Singh

- हांसी चानौत टी-प्रकरणः 35 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण.

Hansi Water Dispute: हरियाणा के हांसी में चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन पर लगाए गए कथित अवैध टी-कनेक्शन को लेकर जारी विवाद के बीच IG कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार अलग पाइपलाइन से पर्याप्त स्वच्छ पेयजल देगी और कानून तोड़ने पर सख्त कार्रवाई होगी. 

IG कुलदीप सिंह ने कहा कि सरकार गांव को राजली हेड या खरखड़ी ब्रांच से अलग पाइपलाइन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में पानी देने के लिए तैयार है. प्रशासन ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि गांव की जरूरत से अधिक पानी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन कुछ लोग केवल बड़ी पाइपलाइन से ही पानी लेने की मांग पर अड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि जिस टी-कनेक्शन को लगाया गया था, वह पूरी तरह अवैध था. जैसे ही प्रशासन को इसकी जानकारी मिली, नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे हटाया गया. उन्होंने स्पष्ट किया कि “जो अवैध है, वह अवैध है और उस पर कार्रवाई होना स्वाभाविक है.”

रात के समय कार्रवाई किए जाने के सवाल पर IG ने कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के लिए परिस्थितियों का आकलन कर कार्रवाई करती है. पर्याप्त पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की व्यवस्था के बाद ही ऑपरेशन चलाया गया.

उन्होंने बताया कि टी-कनेक्शन लगाने और कानून व्यवस्था भंग करने के मामले में छह लोगों के खिलाफ नामजद तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जांच जारी है और अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. धरना समाप्त कराने के सवाल पर आईजी ने कहा कि शांतिपूर्ण धरना देना सभी का अधिकार है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

हांसी की पेयजल पाइपलाइन में टी-कनेक्शन अवैध, प्रशासन ने हटाया

हांसी उपायुक्त राहुल नरवाल ने कहा कि भाखड़ा नहर से हांसी शहर के लिए बिछाई जा रही मुख्य पेयजल पाइपलाइन में किया गया टी-कनेक्शन पूरी तरह अवैध था, जिसे जिला प्रशासन ने सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन करते हुए हटा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की जलापूर्ति के लिए बनाई जा रही पाइपलाइन से किसी भी प्रकार का अवैध कनेक्शन कानून का उल्लंघन है और भविष्य में ऐसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. मंगलवार को कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीसी राहुल नरवाल ने कहा कि चनत गांव के लोगों को पर्याप्त मात्रा में भाखड़ा नहर का स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए राजली हेड से चनत गांव तक नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जो युद्धस्तर पर जारी है. उन्होंने बताया कि अगले लगभग तीन माह में गांव के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.

डीसी ने बताया कि सरकार ने चनत गांव की पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए करीब साढ़े सात करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है.प्रशासन पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों से जल संरक्षण में सहयोग करने तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना प्रशासन को देने की अपील भी की.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User