धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की युवाओं से अपील, रील्स के साथ वास्तविक जीवन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर भी दें ध्यान 

Aug 15, 2026 - 17:04
0 7
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की युवाओं से अपील, रील्स के साथ वास्तविक जीवन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर भी दें ध्यान 

छतरपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा बागेश्वर धाम स्थित सनातन वैदिक गुरुकुलम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने तिरंगा फहराकर देश की एकता, अखंडता और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि बागेश्वर धाम के वैदिक गुरुकुलम में भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले छात्र और आचार्य देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हैं। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में विद्यार्थियों और आचार्यों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उन्होंने इसे अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को देश और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

लाल किले पर ‘वंदे मातरम’ गाए जाने को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने देश के लिए अभूतपूर्व क्षण बताया और कहा कि इस बार का समारोह विशेष रूप से भारत के भविष्य यानी ‘जेन ज़ेड’ पर केंद्रित रहा।

उन्होंने कहा कि लाल किले पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशेष अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए संदेश की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे नेतृत्व पर गर्व है जो देशहित की बात करता है।

उन्होंने तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को भावनाओं और वास्तविक जीवन से जुड़े रहने की सलाह भी दी। शास्त्री ने कहा कि एआई के दौर में तकनीकी प्रगति जरूरी है, लेकिन मनुष्य को अपनी संवेदनाओं को नहीं भूलना चाहिए।

उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सोशल मीडिया की ‘रील्स’ के साथ-साथ वास्तविक जीवन, संस्कार और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें।

उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर की तेज रफ्तार के साथ विकास जरूरी है, लेकिन विकास के साथ मानवीय मूल्यों, संस्कृति और देशभक्ति को बनाए रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ध्वजारोहण के बाद गुरुकुलम में राष्ट्रगान हुआ, जिसमें छात्रों, ब्राह्मणों और आचार्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस पर बागेश्वर धाम में आयोजित समारोह इसी संदेश के साथ संपन्न हुआ।

 इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User