UP Politics: वेस्ट यूपी में बसपा जल्द घोषित कर सकती है प्रत्याशी, मुस्लिम चेहरों पर लगा सकती है दांव !

Jun 19, 2026 - 16:29
Updated: 2 months ago
0 7
UP Politics: वेस्ट यूपी में बसपा जल्द घोषित कर सकती है प्रत्याशी, मुस्लिम चेहरों पर लगा सकती है दांव !
UP Politics News Analysis

UP Politics News Analysis: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा और सपा के अलावा बसपा भी संगठन को मजबूत करने के साथ प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। काफी अरसे से बसपा सुप्रीमो मायावती की राजनीति में सक्रियता सीमित है। भाजपा और सपा दोनों पार्टियां प्रत्याशियों के चयन को लेकर सर्वे कराना शुरू कर दिया है। जिले से संगठन के माध्यम से फीडबैक भी लिया जा रहा है। बसपा सूत्रों ने बताया कि वेस्ट यूपी के 15से अधिक सीटों पर प्रत्याशी तय भी किए जा चुके हैं। इन प्रत्याशियों की जल्द ही घोषणा हो सकती है।

बसपा ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए मुस्लिम चेहरों को ज्यादा तरजीह दी तो इसका नुकसान सपा को होगा। मुस्लिम वोटों के बंटवारा होने की स्थिति में भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर भाजपा पर हमलावर हुई है। वहीं, राम मंदिर मुद्दे की नजाकत को भांपते हुए एसआईटी गठित कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जांच तेज करने के निर्देश आला अधिकारियों को दे चुके हैं। योगी की साफ सुथरी छवि और कानून व्यवस्था को लेकर कड़क मिजाज के कारण ही उन पर जनता को भरोसा है।आम जन मानती है कि योगी राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण में दूध का दूध और पानी का पानी अलग करके ही दम लेंगे। चुनाव के दौर में योगी आदित्यनाथ किसी पार्टी को बेवजह मौका भी बैठे बैठाए नहीं देना चाहेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User