संत रविदास जन्मस्थली से आज BJP शुरू करेगी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान'

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और संत समाज रहेंगे मौजूद. गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक देशभर में विविध धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

Jul 29, 2026 - 13:12
0 6
संत रविदास जन्मस्थली से आज BJP शुरू करेगी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान'
संत रविदास जन्मस्थली से आज BJP शुरू करेगी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान'

Highlight-

  • गुरु पूर्णिमा पर बुधवार दोपहर तीन बजे संत रविदास जन्मस्थली पहुंचेंगे सीएम योगी, मत्था टेककर लेंगे आशीर्वाद.
  • 29 जुलाई को 131 कलश में से यूपी के 98 संगठनात्मक जिलों तथा देश के 27 राज्यों एवं छह जोनों के लिए रवाना किए जाएंगे.
  • 131 कलशों के पूजन के साथ संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष का शुभारंभ.
  • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 650वां जयंती वर्ष भाजपा भव्य एवं व्यापक स्तर पर मनाएगी.

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

वाराणसी। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान' शुरू किया जाएगा। अभियान का भव्य शुभारंभ 29 जुलाई, बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत रविदास जी की जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर वाराणसी से होगा। 

29 जुलाई को दोपहर लगभग तीन बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु रविदास जी की जन्मस्थली पहुंचकर मत्था टेकेंगे तथा आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अभियान के तहत संत रविदास जी की पावन जन्मभूमि की मिट्टी 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों, संगठनात्मक जिलों, मंडलों, गांवों एवं बस्तियों तक रवाना की जाएगी।

25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य 

इस अवसर पर समरसता संकल्प सभा भी आयोजित होगी, जिसमें 25 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला 20 फरवरी 2027 माघी पूर्णिमा को संत रविदास जयंती तक चलेगी।

समरसता संकल्प सभा का होगा आयोजन होगा

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद्र बैरवा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, तथा समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण सहित अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। इसके साथ ही डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रमुख की विशेष उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम में देशभर से आए अनेक प्रमुख संत शामिल होंगे। 

संत-महात्माओं एवं प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में पावन मिट्टी से भरे कलशों का पूजन कर उन्हें विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों को सौंपा जाएगा। संत रविदास जी की पावन जन्मभूमि की मिट्टी 131 कलशों में भरकर उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों तथा देश के 27 राज्यों एवं छह जोनों के लिए रवाना की जाएगी। इन कलशों का पूजन कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। 

गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान

अभियान के तहत 'गुरु रविदास महाराज समरसता दीप अभियान' भी चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत श्री रविदास घाट एवं पार्क में 11,000 दीप तथा श्री रविदास स्मारक स्थल पर भी दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। 29 जुलाई को देशभर के संत श्री गुरु रविदास महाराज के मंदिरों के साथ ही भाजपा के सभी मंडल स्तर पर भी दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पांच चरणों में चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान

भाजपा अनुसूचित वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने बताया कि अभियान के तहत कई चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 29 जुलाई से 10 सितंबर 2026 तक 'श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान' राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर तक चलेगा। वहीं, 29 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक संत संपर्क अभियान आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक 'श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा' जालंधर से काशी तक निकाली जाएगी। यह यात्रा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी। इसके अतिरिक्त 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक 'श्री गुरु रविदास महाराज छात्रावास संपर्क अभियान' चलाया जाएगा।

इसके साथ सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या एवं समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा तक देशभर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से संत रविदास के समरसता, समानता एवं मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User