बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच

Aug 04, 2026 - 14:20
Updated: 21 days ago
0 7
बिग बॉस 20' के प्रोमो से बढ़ीं शाहरुख खान की एंट्री की अटकलें, सलमान के 'करण अर्जुन' डायलॉग ने बढ़ाया रोमांच
Bigg Boss 20

मुंबई। एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' के नए सीजन के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। हर साल की तरह इस बार भी शो को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन 'बिग बॉस 20' की पहली झलक ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है। शो के नए प्रोमो को देखने के बाद दर्शक अंदाजा लगा रहे हैं कि इस बार शो में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की भी एंट्री हो सकती है। 

'बिग बॉस 20' के मेकर्स ने मंगलवार को प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान खान का अलग और दमदार अंदाज देखने को मिला। वीडियो में सलमान खान एक घोड़े के साथ नजर आ रहे हैं और इसके बाद वह जो डायलॉग बोलते हैं, उसने सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू कर दी है।

दरअसल, प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, ''जो 'करण अर्जुन' में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु!'' सलमान का यह डायलॉग उनकी और शाहरुख खान की 1995 में आई सुपरहिट फिल्म 'करण अर्जुन' से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से फैंस अब कयास लगा रहे हैं कि क्या 'बिग बॉस 20' में सलमान और शाहरुख खान की जोड़ी एक बार फिर किसी खास अंदाज में देखने को मिलेगी।

निर्माताओं ने प्रोमो साझा करते हुए लिखा, ''एक से भले दो… 'बिग बॉस' 6 सितंबर से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर शुरू होगा।'' इस कैप्शन ने भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

कैप्शन में 'एक से भले दो' वाली लाइन को कई लोग सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से शाहरुख खान की एंट्री को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सलमान खान ने नए सीजन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा, '''बिग बॉस' का हर सीजन अपने साथ नया खेल, नए रिश्ते और नए उतार-चढ़ाव लेकर आता है। लेकिन इस बार शो में ऐसे ट्विस्ट हैं, जो इसे पहले के सभी सीजन से अलग बनाएगा। प्रोमो सिर्फ शुरुआत है और असली मजा शो शुरू होने के बाद आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार 'बिग बॉस 20' में सिर्फ थीम ही नहीं, बल्कि घर के डिजाइन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। यह शो 6 सितंबर 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

इनपुट :आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User