'बागबान' के 23 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए अवतार गिल, दर्शकों और पूरी टीम का जताया आभार   

Oct 03, 2026 - 13:59
0 2
'बागबान' के 23 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए अवतार गिल, दर्शकों और पूरी टीम का जताया आभार   
Baghban completes 23 years

मुंबई । साल 2003 में रिलीज हुई पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'बागबान' ने भारतीय समाज, पारिवारिक रिश्तों पर गहरा और दूरगामी प्रभाव छोड़ा था। शनिवार को फिल्म ने अपनी रिलीज के 23 साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार अवतार गिल ने दर्शकों का आभार व्यक्त किया। 

 'बागबान' के 23 साल पूरे होने पर इमोशनल हुए अवतार गिल

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर सेट की पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह फिल्म के सभी कलाकारों के साथ नजर आ रहे हैं।अभिनेता ने इस पोस्ट के जरिए बागबान के प्रभाव पर बात की। उन्होंने लिखा, "बागबान के 23 साल पूरे।"उन्होंने लिखा, "आज ही के दिन 2003 में एक फिल्म फिल्म रिलीज हुई थी, जिसने पीढ़ियों के दिलों को छुआ और परिवार, प्यार, त्याग और माता-पिता के प्रति हमारे सम्मान को लेकर एक बड़ी बातचीत शुरू की।"अभिनेता का कहना है कि वे इस फिल्म का हिस्सा बनकर अपने आपको सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने लिखा, "इस फिल्म और शानदार सफर का हिस्सा बनना मेरे लिए हमेशा गर्व की बात रहेगी।

23 साल बाद भी बागबान दर्शकों के दिलों में जिंदा है और यह एक ऐसी कहानी है, जो हर पीढ़ी से जुड़ती है।"अभिनेता ने फिल्म की पूरी टीम और दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, "मैं दिल से आभारी हूं रवि चोपड़ा जी, बी. आर. चोपड़ा जी, पूरी कास्ट और क्रू का, और सबसे ज्यादा दर्शकों का, जिनके प्यार ने इस फिल्म को भारतीय सिनेमा में एक अमर जगह दी है। 

23 साल बाद भी बागबान दर्शकों के दिलों में जिंदा है

23 साल हो गए, लेकिन इसकी भावनाएं आज भी उतनी ही गहरी हैं।"रवि चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म में अमिताभ बच्चन (राज मल्होत्रा), हेमा मालिनी (पूजा मल्होत्रा), सलमान खान (आलोक), महिमा चौधरी, और परेश रावल जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।

यह फिल्म माता-पिता के त्याग, बच्चों के प्रति उनके कर्तव्य और बुढ़ापे में परिवार की उपेक्षा जैसे गंभीर सामाजिक विषय पर आधारित है। यह दर्शकों को अपने परिवार और बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान करने का गहरा संदेश देती है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User