'अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते तो दूसरों को भी मत कहिए', यशस्वी जायसवाल के बर्ताव पर भड़के अजय जडेजा; दी अनुशासन की सीख
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के मैदान पर आक्रामक रवैये और नोकझोंक को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मैच विश्लेषण के दौरान जडेजा ने जायसवाल के आचरण पर नाखुशी जताते हुए कहा कि अगर कोई खिलाड़ी खुद पर की गई स्लेजिंग या छींटाकशी बर्दाश्त करने का माद्दा नहीं रखता, तो उसे विपक्षी खिलाड़ियों पर भी छींटाकशी करने का कोई अधिकार नहीं है। जानिए यशस्वी जायसवाल के बर्ताव पर अजय जडेजा की इस तीखी टिप्पणी और खेल विश्लेषण से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि, भारत के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने यशस्वी के बर्ताव को लेकर नाराजगी जताई है।
दरअसल, यशस्वी को आउट करने के बाद फर्नांडो आक्रामक अंदाज में जश्न मनाते हुए दिखाई दिए, जो भारतीय बल्लेबाज को पसंद नहीं आया। पवेलियन की जा रहे यशस्वी पीछे की तरफ मुड़े और उन्होंने फर्नांडो से कुछ कहा। इतना ही नहीं, हेलमेट पहले यशस्वी ने श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के सिर को हिट भी किया। मामले को बढ़ता देख मेजबान टीम के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने बीच-बचाव किया और यशस्वी को साइड किया।
इस नोकझोंक को लेकर 'सोनी स्पोर्ट्स' पर बात करते हुए अजय जडेजा ने कहा, "यह खतरनाक इलाका है। इसमें कोई शक नहीं है। शारीरिक संपर्क एक अलग चीज है। पिछले मैच में जायसवाल दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे, और उन्होंने निरोशन डिकवेला से कुछ कहा, और हमने तब कहा था कि यह मजाक तब तक अच्छा है जब तक आपकी भाषा में कुछ गलत न हो। वही हुआ, लेकिन अगर कोई खुद पर नहीं हंस सकता, तो उसे दूसरों पर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप खुद बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं, तो मैदान पर खड़े होकर दूसरों को भी कुछ मत कहिए।"
टेस्ट का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 300 रन लगा लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 193 गेंदों का सामना करते हुए 117 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 12 चौके लगाए। वहीं, कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। यशस्वी जायसवाल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 53 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रवींद्र जडेजा 43 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।
इनपुट : आईएएनएस
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)