प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक नेतृत्व को 25 साल: बेल्जियम, नाइजीरिया और डोमिनिकन रिपब्लिक ने दी बधाई

Oct 07, 2026 - 14:01
0 1
प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक नेतृत्व को 25 साल: बेल्जियम, नाइजीरिया और डोमिनिकन रिपब्लिक ने दी बधाई
Prime Minister Modi
प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक नेतृत्व को 25 साल: बेल्जियम, नाइजीरिया और डोमिनिकन रिपब्लिक ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी के राजनीतिक नेतृत्व को 25 साल: बेल्जियम, नाइजीरिया और डोमिनिकन रिपब्लिक ने दी बधाई

नई दिल्ली। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर, डोमिनिकन रिपब्लिक के प्रधानमंत्री रूजवेल्ट स्केरिट और नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बतौर मुखिया सरकार में 25 वर्ष पूरा करने पर बधाई दी। वेवर ने साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई तो रूजवेल्ट ने उनके प्रति दिखाई उदारता के लिए आभार जताया वहीं, नाइजीरिया ने इसे 'दुर्लभ उपलब्धि' करार दिया।

बेल्जियम के पीएम ने याद की भारत यात्रा

अपने बधाई संदेश में, वेवर ने भारत की अपनी हालिया यात्रा को "फलदायी" बताया।

एक्स पोस्ट में, वेवर ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजरात से नई दिल्ली तक सरकार में लगातार 25 वर्षों के नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। पिछले महीने भारत की मेरी फलदायी यात्रा के बाद, मैं हमारे दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने के लिए उत्सुक हूं।"

डोमिनिका के प्रधानमंत्री ने जताया आभार

वहीं, डोमिनिकन रिपब्लिक के पीएम रूजवेल्ट स्केरिट ने अपने प्रिय मित्र के साथ क्लिक की तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा, " मेरे प्रिय मित्र, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मैं आपको सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्षों की सेवा के लिए हार्दिक बधाई देता हूं, यह एक ऐसी यात्रा है जो गुजरात में शुरू हुई और भारत के आपके नेतृत्व के माध्यम से जारी रही। इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, मैं डोमिनिका के प्रति आपकी मित्रता और हमारे लोगों के प्रति दिखाई गई उदारता के लिए अपनी सराहना व्यक्त करना चाहता हूं। मैं हमारे देशों के बीच के बंधन को महत्व देता हूं और आने वाले वर्षों में इसे और मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।"

उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए आगे लिखा कि डोमिनिका की सरकार और लोगों की ओर से, और व्यक्तिगत रूप से, मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, शक्ति और भारत के लोगों की सेवा में निरंतर सफलता की कामना करता हूं।

नाइजीरियाई राष्ट्रपति ने बताया 'दुर्लभ उपलब्धि'

नाइजीरिया के संघीय गणराज्य की सरकार और जनता की ओर से राष्ट्रपति बोला अहमद टिनूबू ने बधाई प्रेषित की। उन्होंने एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, "किसी भी लोकतंत्र में लगातार 25 वर्षों तक सरकार के प्रमुख के रूप में नेतृत्व करना एक दुर्लभ उपलब्धि है।"

राष्ट्रपति टिनूबू ने कहा, " 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री और सरकार के प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के 25 साल पूरे हो रहे हैं। उनकी जनसेवा का यह सफर बिना किसी रुकावट के जारी रहा। गुजरात की जनता की 12 साल से अधिक समय तक सेवा करने के बाद वह 2014 से भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर नेतृत्व कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में 25 वर्षों तक लगातार नेतृत्व करना इस बात का ठोस प्रमाण है कि भारतीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर कितना भरोसा जताया है।"

ग्लोबल साउथ और साझा विजन पर जोर

उन्होंने ग्लोबल साउथ की बात की। आगे लिखा, "लोकतांत्रिक देश और 'ग्लोबल साउथ' की प्रमुख आवाज होने के नाते, नाइजीरिया और भारत एक ज्यादा निष्पक्ष, समावेशी और प्रतिनिधित्व वाली अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए समान प्रतिबद्धता साझा करते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि उनके निरंतर नेतृत्व में, हमारे लोगों के बीच दोस्ती के रिश्ते और मजबूत होंगे।"

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User