'आवारापन 2' के गाने को पहली फिल्म के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया है : अमाल मलिक

Aug 05, 2026 - 12:32
Updated: 20 days ago
0 5
'आवारापन 2' के गाने को पहली फिल्म के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया है : अमाल मलिक
Amaal Malik

मुंबई। इमरान हाशमी स्टारर एक्शन-रोमांटिक फिल्म 'आवारापन 2' का गाना 'यह आवारापन' मशहूर म्यूजिक कंपोजर और गायक अमाल मलिक ने बनाया है। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में लोकप्रिय गाना बनाने के पीछे की चुनौतियों के बारे में बताया।

अमाल ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया, "गाना 'यह आवारापन' फिल्म 'आवारापन' के किरदारों के इमोशनंस को देखते हुए बनाया था। यह फिल्म जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब मैंने इसे लगभग 3-4 बार सिनेमाघरों में देखी थी। बाद में मैंने इसे टीवी पर देखा और खूब स्ट्रीम किया था, तो गाने को हमने इमरान हाशमी के किरदार को ध्यान में रखते हुए बनाया था। हालांकि, 'आवारापन 2' की कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया है।

कंपोजर ने 'आवारापन' के गानों 'तो फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' को ट्रिब्यूट बताया। उनका कहना है कि इन गानों ने फिल्म के किरदार को 20 सालों तक जिंदा रखा है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि मैं इसे आगे ले जा पाऊंगा। इस गाने में, पुराने शिवम (इमरान हाशमी का किरदार) और नए शिवम का मिलन है। यह गाना 'आवारापन' और 'आवारापन 2' का मिक्सिंग और मिलन है और माने कहीं न कहीं एक रिलेटेबिलिटी रखी है। गाने की मैलोडी काफी आसान है, कहानी बहुत गहरी है और यह कहीं न कहीं हर किसी की जिंदगी को डिफाइन करती है। हर किसी ने फिल्म के अलावा अपनी जिंदगी में 'आवारापन' का सफर देखा है। जिन्होंने ऐसी जिंदगी जी है, वे इस गाने से बहुत जुड़ाव महसूस करते हैं।"

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और इमरान हाशमी अभिनीत साल 2007 की रोमांटिक क्राइम ड्रामा फिल्म 'आवारापन' भले ही बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म नहीं बनी थी, लेकिन धीरे-धीरे ये एक कल्ट-क्लासिक फिल्म बन गई थी। बाद में इसे टीवी और ओटीटी पर काफी पसंद किया गया।

दर्शकों को फिल्म के इमोशंस, दिल छू जाने वाले गाने और इमरान हाशमी का गहरा और दमदार अभिनय ने खास पहचान बनाई थी, जो भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। यही कारण हैं कि दर्शक 20 सालों के बाद अब इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो कि 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User