आज सूर्य ग्रहण कितने से कितने बजे तक रहेगा, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या उपाय करें? जानें सबकुछ
Surya Grahan 12 August 2026: आज 12 अगस्त 2026 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय समयानुसार यह रात 9:04 बजे शुरू होकर 13 अगस्त की रात 1:28 बजे समाप्त होगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा, बल्कि यह ब्रिटेन, स्पेन, आइसलैंड और ग्रीनलैंड आदि जगहों में दिखाई देगा.
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या उपाय करें?
गर्भवती महिलाएं को ग्रहण के समय अपने इष्टदेव के मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे ग्रहण के नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सकता है। साथ ही ग्रहण समाप्त होने के बाद तुरंत स्नान जरूर करें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर रहने, नुकीली व धारदार चीजों (चाकू-कैंची) का इस्तेमाल न करने, सीधे ग्रहण न देखने, और मानसिक शांति के लिए भगवान के मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जाती है। हालांकि, विज्ञान के अनुसार इनका कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है, इसलिए सेहत का पूरा ध्यान रखें।
धार्मिक मान्यताएं और उपाय
- घर के अंदर रहें: ग्रहण के समय बाहर खुले आसमान के नीचे जाने से बचें।
- धारदार वस्तुएं वर्जित: चाकू, कैंची, सुई या ब्लेड जैसी नुकीली चीजों का उपयोग न करें।
- खान-पान से जुड़े नियम: पके हुए भोजन में तुलसी के पत्ते डाल दें; हालांकि, गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत और पोषण का ध्यान रखते हुए हल्का भोजन व पानी ले सकती हैं
- ईश्वर का स्मरण: मन ही मन में हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र या संतान गोपाल मंत्र का जाप करें।
चिकित्सीय व व्यावहारिक सलाह
- पोषण न छोड़ें: गर्भावस्था में भूखे रहना या उपवास करना ठीक नहीं है, इसलिए समय पर पौष्टिक आहार और पानी लें।
- दवाएं न रोकें: डॉक्टर द्वारा दी गई जरूरी दवाएं और सप्लीमेंट्स समय पर लेते रहें।
- तनाव मुक्त रहें: किसी भी प्रकार के डर या अंधविश्वास से दूर रहकर पूरा आराम करें।
इस साल हरियाली अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. माना जाता है कि हरियाली अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. हरियाली अमावस्या को श्रावणी अमावस्या के रूप में मनाया जाता है. साथ ही, संयोग से 12 अगस्त यानी बुधवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा परंतु यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा. इसलिए, इस ग्रहण का असर अमावस्या पर भी नहीं पड़ेगा.
हरियाली अमावस्या की अवधि
इस साल हरियाली अमावस्या 12 अगस्त को पड़ रही है, इसी दिन सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है. हरियाली अमावस्या का मुहूर्त 12 अगस्त को अर्धरात्रि में 1 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगा और तिथि का समापन रात 11 बजकर 6 मिनट पर हो जाएगा.
सूर्य ग्रहण की अवधि
यह ग्रहण रात 09 बजकर 04 मिनट पर लगेगा और इसका समापन 13 अगस्त की अर्धरात्रि में 1 बजकर 28 मिनट पर होगा. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में और कन्या राशि में लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल नहीं माना जाएगा. लेकिन इस सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ेगा.
हरियाली अमावस्या पर करें ये खास काम
- अमावस्या के दिन पितृदोष और गृहदोष से जुड़े उपाय करने चाहिए.
- हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा इसलिए इस दिन दान पुण्य के कार्य जरूर करें.
- इस दिन घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए भगवान शिव का पूजन करें.
- अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती में स्नान करने का विधान है.
हरियाली अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण का ये रहेगा असर
ज्योतिषियों के मुताबिक, कर्क राशि जल तत्व की राशि है और इसी राशि में ग्रहण लगने के कारण दुनिया में जल से जुड़ी प्राकृतिक घटनाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदाओं और भूकंप जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है.
ग्रहण का असर राजनीति और सत्ता के क्षेत्र में भी देखने को मिल सकता है. उच्च पदों पर बैठे लोगों के लिए परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण रह सकती हैं और सत्ता में बदलाव की स्थिति बन सकती है. भारत की राशि भी कर्क मानी जाती है, इसलिए देश में आंतरिक मतभेद और जनता तथा सरकार के बीच विवाद बढ़ने की संभावना बताई गई है.
इसके अलावा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, ओडिशा और बंगाल जैसे तटीय क्षेत्रों में प्राकृतिक संकट या राजनीतिक हलचल बढ़ सकती है. ज्योतिषीय आकलन में दुर्घटनाओं, विस्फोट या आतंकवादी गतिविधियों जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है.
कहां कहां दिखेगा ये सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2026 when and where to watch)
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन, यह ब्रिटेन, स्पेन, आइसलैंड और ग्रीनलैंड आदि जगहों में दिखाई देगा.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)