आखिर सोनम वांगचुक की बात कोई सुनता क्यों नहीं 

Jul 14, 2026 - 14:48
0 1
आखिर सोनम वांगचुक की बात कोई सुनता क्यों नहीं 
Sonam Wangchuk

Sanjay Knockout | शिक्षाविद एवं पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। करीब दो साल से हक की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचुक सुर्खियों में हैं।इस बार वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28, जून से नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलनरत काकरोच पार्टी के समर्थन में हैं। उनकी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने और शिक्षा व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन की मांग है।

शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उद्धव ठाकरे ने खुद सभी विपक्षी दलों से सोनम वांगचुक का समर्थन करने का आह्वान किया है।अभी तक किसी भी बड़े विपक्षी दल के नेताओं के समर्थन नहीं करने से आमजन में नाराजगी बढ़ती जा रही है।सभी का एक ही सवाल है कि युवाओं के हितों की बात करने वाले नेता खामोश क्यों हैं। वहीं, अन्न त्यागने के कारण सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है। इसके बावजूद आखिर उनकी बात को कोई सुनता नहीं।

करीब बीस दिनों बाद विदेश से लौटे संसद में प्रतिपक्ष नेता एवं सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया की है। देखना यह होगा कि राहुल गांधी जंतर-मंतर पर कब दस्तक देते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User