Shani Ki Sadhesati: क्या शनि की साढ़ेसाती हर व्यक्ति के लिए अनिष्टकारी होती है? जानें इसका वास्तविक ज्योतिषीय सच
जनमानस में शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही भय, आर्थिक संकट, विछोह और घोर विपदाओं की छवि उभरती है; किंतु वैदिक ज्योतिष के मौलिक सिद्धांतों के अनुसार साढ़ेसाती हर जातक के लिए अशुभ नहीं होती। जानिए साढ़ेसाती के वास्तविक ज्योतिषीय आधार, तीनों चरणों का प्रभाव और शनि के अनुशासनात्मक पाठ पर पूरी विस्तृत रिपोर्ट।
शनि की साढ़ेसाती: क्या यह हर व्यक्ति के लिए खराब होती है?
जब भी लोग शनि की साढ़ेसाती का नाम सुनते हैं, उनके मन में सबसे पहले डर पैदा होता है—दुख, परेशानी, संघर्ष और नुकसान। लेकिन क्या शनि की साढ़ेसाती हर व्यक्ति के लिए खराब होती है? ऐसा ज़रूरी नहीं है।
वैदिक ज्योतिष में हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए शनि की साढ़ेसाती का परिणाम भी हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि कुंडली में शनि किस स्थिति में है, किन भावों का स्वामी है, उसकी शक्ति कैसी है और अन्य ग्रहों का उस पर कैसा प्रभाव है।
अगर आपकी कुंडली में शनि योगकारक या शुभ स्थिति में है, तो उसकी साढ़ेसाती जातक को धीरे-धीरे स्थिरता, ज़िम्मेदारी और लंबे समय तक टिकने वाली सफलता की ओर ले जा सकती है।
शनि जल्दी परिणाम देने वाला ग्रह नहीं है। वह व्यक्ति को समय देता है, मेहनत करवाता है और उसकी नींव मजबूत करता है। इसलिए शनि के अच्छे परिणाम भी अक्सर धीरे-धीरे, लेकिन लंबे समय तक टिकने वाले मिलते हैं।
आपने कभी भी देखा होगा कि जिस व्यक्ति को समय से पहले सारी चीजें आसानी से मिल जाती हैं, उसे उन चीजों की कदर नहीं होती, उसे उन चीजों की वैल्यू नहीं पता होती। उसे वो सारी चीजें बिना संघर्ष के मिल गईं।
लेकिन एक ऐसा इंसान जो संघर्ष करते हुए अपनी जिंदगी जीता है और अपनी मेहनत के बाद एक सफल व्यक्ति बनता है, उसके लिए अपनी सफलता की वैल्यू बिल्कुल अलग होती है, क्योंकि उसे पता है कि यहां तक पहुंचने के लिए उसने किन-किन रास्तों से होकर गुजरा है, क्या-क्या सहा है, कितनी मेहनत की है और कितनी मुश्किलों का सामना किया है।
इसलिए जब उसे सफलता मिलती है, तो खुशी भी अलग होती है और उसके अंदर एक अलग ही चमक होती है। उसे अपनी सफलता की असली कीमत और उसकी अहमियत पता होती है।
शनि कहता है—मेहनत करो, अपने कर्मों पर ध्यान दो और अपनी नींव मजबूत करो।
ज्योतिष में शनि को कर्म और कर्मों के फल से जोड़ा जाता है। व्यक्ति अपने कर्मों के माध्यम से जो रास्ता बनाता है, शनि उसी के परिणामों को सामने लाने वाला ग्रह है।
इसलिए शनि हमें सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, ज़िम्मेदारी और संघर्ष से सीखने की क्षमता भी सिखाता है।
“मर्दनं गुणवर्धनम्।”
यानी आप खुद को जितना घिसते हैं, उतना ही निखरकर बाहर आते हैं।
शनि कहता है—
मेहनत करो, खुद को तराशो और चमको।
(ज्योतिषाचार्या प्रियांशी सिरोही)
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)