इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 जनरलिस्ट/स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी ...

Aug 29, 2026 - 15:34
0 2
इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 जनरलिस्ट/स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी ...

चेन्नई। बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न स्केल में जनरलिस्ट/स्पेशलिस्ट अधिकारियों की कुल 291 रिक्तियों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।  

आईओबी की ओर से जनरलिस्ट/स्पेशलिस्ट अधिकारियों की नियुक्ति के लिए जारी 291 रिक्तियों में मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) - एमएमजीएस II के 100, मैनेजर (आईटी) - एमएमजीएस II के 65, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) - एमएमजीएस II के 5, मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) - एमएमजीएस II    के 5, सीनियर मैनेजर (आईटी) - एमएमजीएस III के 10, सीनियर मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) - एमएमजीएस III के 3, सीनियर मैनेजर (इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) - एमएमजीएस III के 2, सीनियर मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर) - एमएमजीएस III के 10, सीनियर मैनेजर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर) - एमएमजीएस III के 5, सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर) - एमएमजीएस III के 5, मैनेजर (क्रेडिट) - एमएमजीएस II के 35, सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) - एमएमजीएस III के 15, सीनियर मैनेजर (रिस्क) - एमएमजीएस III के 6 और असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) - जेएमजीएस I के 25 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद और क्षेत्र के अनुसार किसी भी विषय में ग्रेजुएशन, बीई/बीटेक या एमई/एमटेक (सीएस/आईटी/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन/कंप्यूटर साइंस/इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/साइबर सिक्योरिटी/इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी) या एमसीए या एमएससी (कंप्यूटर साइंस/आईटी), एमबीए (फाइनेंस) में पोस्ट ग्रेजुएशन/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडीबीए)/बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा (पीजीडीबीएम)/मास्टर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (फाइनेंस) के साथ बैचलर डिग्री या चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) या कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (सीएमए), किसी भी विषय में ग्रेजुएशन और एमबीए (फाइनेंस)/पीजीडीएम (फाइनेंस)/पीजीडीबीएफ/मास्टर ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (एमएफएम)/मास्टर ऑफ फाइनेंस एंड कंट्रोल (एमएफसी)/मैथमैटिक्स/स्टैटिस्टिक्स/इकोनॉमिक्स में मास्टर्स या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ ग्लोबल एसोसिएशन ऑफ रिस्क प्रोफेशनल्स (जीएआरपी) यूएसए से फाइनेंशियल रिस्क मैनेजमेंट में सर्टिफिकेशन/पीआरएमआईए इंस्टीट्यूट से प्रोफेशनल रिस्क मैनेजमेंट सर्टिफिकेशन, आदि योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास पद के अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित 2 से 8 वर्षों का अनुभव होना भी जरूरी है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 22 से 30 वर्ष और अधिकतम आयु 32 से 45 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के स्केल के अनुसार जेएमजीएस I के लिए 48,480 से 85,290 रुपए, एमएमजीएस II के लिए 64,820 से 93,960 रुपए और एमएमजीएस III के लिए 85,920 से 1,05,280 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 175 रुपए तय किया गया है।

  इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User