राजस्थान निकाय चुनाव : री-पोलिंग में जयपुर के चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, कोटा में भाजपा बनाएगी बोर्ड

Sep 17, 2026 - 16:02
0 3
राजस्थान निकाय चुनाव : री-पोलिंग में जयपुर के चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, कोटा में भाजपा बनाएगी बोर्ड

जयपुर। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के तहत जिन वार्डों में दोबारा मतदान हुआ था, उनके नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जयपुर नगर निगम के बचे हुए चारों वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है जबकि कोटा में तीन वार्डों में हुए री-पोल में दो पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस जीती है। 

जयपुर नगर निगम के बाकी चार वार्डों के नतीजे घोषित हुए, जिसमें सभी चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते। वार्ड 9 से कैलाशी देवी, वार्ड 18 से बंदिता शर्मा, वार्ड 25 से रेखा देवी और वार्ड 34 से सुरेश विजयी रहे।

कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में दोबारा मतदान के नतीजे भी घोषित किए गए। वार्ड 11 से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश कुमारी जीतीं जबकि वार्ड 44 से भाजपा के प्रेम सिंह और वार्ड 87 से पुष्पा चौधरी ने जीत दर्ज की।

कोटा नगर निगम में कुल 100 वार्ड हैं। ताजा नतीजों के बाद भाजपा के पास 57 पार्षद हो गए हैं, कांग्रेस के 39 और निर्दलीय 4 हैं। 100 सदस्यीय निगम में 57 सीटों के साथ बीजेपी को बहुमत मिल गया है और वह बोर्ड बनाएगी। पार्टी के मेयर उम्मीदवार को लेकर नेतृत्व स्तर पर मंथन चल रहा है।

सुकेत नगर पालिका में वार्ड 4 से कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद रफीक ने 117 वोटों से जीत हासिल की। जोधपुर नगर निगम के वार्ड 50 का नतीजा भी बुधवार को हुए री-पोल के बाद घोषित किया गया। भाजपा उम्मीदवार हेमाराम चौधरी ने कांग्रेस के युवराज सिंह को 83 वोटों से हरा दिया। हेमाराम चौधरी को 1725 वोट मिले, जबकि युवराज सिंह को 1642 वोट मिले, जिसमें ईवीएम से 1641 और एक पोस्टल बैलेट शामिल है।

अन्य उम्मीदवारों में निर्दलीय रिंकू मेवाड़ा को 540 वोट, आरएलपी के दीपक जांगिड़ को 155 वोट और निर्दलीय देशराज सिंह को 113 वोट मिले। कुल 82 वोटरों ने 'नोटा' का विकल्प चुना।

बता दें कि बूथ नंबर 338 पर ईवीएम में खराबी के बाद वार्ड 50 की मतगणना रोक दी गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने बुधवार को उस बूथ पर दोबारा मतदान का आदेश दिया, जिसके बाद वोटों की गिनती हुई और हेमाराम चौधरी को विजेता घोषित किया गया।

इस नतीजे के बाद जोधपुर नगर निगम में बीजेपी के 45 पार्षद, कांग्रेस के 44, आरएलपी का एक और 10 निर्दलीय पार्षद हो गए हैं।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User