प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई

Oct 03, 2026 - 16:55
0 0
प्रणवी-कुमकुम को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने पर राष्ट्रपति ने दी बधाई
historic gold medal

नई दिल्ली । एशियन गेम्स 2026 में भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोद ने महज 17 साल की उम्र में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। वहीं, गोल्फ में प्रणवी उर्स ने देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया। इन दोनों खिलाड़ियों को खास उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बधाई दी है।  

एशियन गेम्स 2026: टीम इवेंट्स में भी दो और मेडल जीते

राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रचने पर कुमकुम अनिल मोहोद को बहुत-बहुत बधाई। इन गेम्स में आपका प्रदर्शन शानदार रहा और आपने टीम इवेंट्स में भी दो और मेडल जीते। गोल्ड मेडल जीतने वाले आपके शानदार प्रदर्शन के बाद एशियन गेम्स के वेन्यू पर हमारा राष्ट्रगान गूंज उठा। एशियन गेम्स के इस संस्करण में भारत की महिला तीरंदाजों की शानदार सफलता में आपने अहम योगदान दिया है। आपका प्रदर्शन और उपलब्धियां अनगिनत युवाओं, खासकर हमारी लड़कियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी। उम्मीद है कि आप अपनी खास सटीकता के साथ आगे भी ऐसे ही सफलता हासिल करती रहेंगी।

"वहीं, प्रणवी की तारीफ करते हुए द्रौपदी मुर्मु ने लिखा, "एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने और एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्फ गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर प्रणवी शरथ उर्स को बहुत-बहुत बधाई। 

देश के लिए यह गौरवपूर्ण पल हासिल किया।

शुरुआती टी से लेकर आखिरी पट तक, आपने डटकर मुकाबला किया और भारतीय गोल्फ के इतिहास में अपनी जगह बनाई। आपका यह गोल्ड भारतीय महिला गोल्फ के लिए एक अहम उपलब्धि है, जिस पर आगे और भी सफलताएं हासिल की जा सकती हैं। भविष्य में और भी कई उपलब्धियां हासिल करने के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं।"केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी प्रणवी और कुमकुम को बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, "एशियन गेम्स में तीरंदाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के रिकर्व व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर आपको बहुत-बहुत बधाई, कुमकुम मोहोद। भारी दबाव के बावजूद अपने शानदार प्रदर्शन से आपने दुनिया को हैरान कर दिया और देश के लिए यह गौरवपूर्ण पल हासिल किया। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं।

 'नारी शक्ति' लगातार नए क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर रही है

"प्रणवी के लिए गृह मंत्री ने लिखा, "गोल्फ में गोल्ड। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रणवी शरथ उर्स को बधाई। अपनी लगन और मेहनत से आपने अपने गोल्फ कौशल का जो शानदार प्रदर्शन किया, वह हमारे उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा और देश को गौरवान्वित करेगा। आपकी जीत का सफर हमेशा जारी रहे।"खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी भारत की दोनों खिलाड़ियों को गोल्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, "गोल्फ में ऐतिहासिक उपलब्धि। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल जीतने पर प्रणवी शरथ उर्स को बहुत-बहुत बधाई।

हमारी 'नारी शक्ति' लगातार नए क्षेत्रों में कामयाबी हासिल कर रही है और वैश्विक मंच पर भारतीय खेलों का मान बढ़ा रही है।"खेल मंत्री ने कुमकुम के लिए लिखा, "भारतीय तीरंदाजी के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि। एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला व्यक्तिगत इवेंट में भारत का पहला गोल्ड मेडल जीतने पर कुमकुम अनिल मोहोद को बधाई। इस शानदार जीत से लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए सीधा टिकट भी पक्का हो गया है।

इनपुट : आईएएनएस

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User