इंग्लैंड और आयरलैंड के टी20 दौरे के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध भारतीय दल में शामिल

बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने सिराज को आराम करने की सलाह दी है। उनकी जगह पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है।

Jun 09, 2026 - 17:45
Updated: 5 days ago
0 8
इंग्लैंड और आयरलैंड के टी20 दौरे के लिए सिराज की जगह प्रसिद्ध भारतीय दल में शामिल

नई दिल्ली। आयरलैंड और इंग्लैंड के ख़िलाफ़ होने वाली आगामी टी20 सीरीज के लिए भारतीय तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को भारतीय दल में शामिल किया गया है। (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच हुई बातचीत के बाद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम की सलाह दी गई है। आगामी लंबे अंतरराष्ट्रीय सीज़न को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह फै़सला लिया गया है।

सिराज ने अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ खेले गए एकमात्र टेस्ट में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने दोनों पारियों में कुल 11 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए एक विकेट हासिल किया था। इससे पहले सिराज ने आईपीएल 2026 की उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस के लिए सीज़न 17 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 9.06 की इकॉनमी से कुल 19 विकेट हासिल किए।

भारत 13 जून से अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ खेलने वाली है। सिराज उस दल का भी हिस्सा नहीं हैं। उस सीरीज़ के दौरान भारतीय तेज़ गेंदबाज़ी की कमान अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या और पहली बार टीम में शामिल किए प्रिंस यादव संभालेंगे।

आयरलैंड के ख़िलाफ भारत बेलफ़ास्ट में 26 और 28 जून को दो टी20I खेलेगा। इसके बाद एक से 11 जुलाई के बीच इंग्लैंड में पांच टी20I मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी20I के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
KNOCKOUT NEWZ DIGITAL

Welcome to Knockout Newz Website. - Knockout Newz brings you the latest Breaking News, India News, Uttar Pradesh News, cities news, Politics, Trending, Sports, Entertainment, Business and Technology updates. Stay informed with fast, accurate and reliable journalism.

Comments (0)

User